☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना 16वीं किस्त अपडेट: इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ, जानें पूरी डिटेल

मंईयां सम्मान योजना 16वीं किस्त अपडेट: इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ, जानें पूरी डिटेल

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर अपडेट जारी किया गया है. जारी अपडेट के मुताबिक राज्य को 12 जिलों के लाभुकों को पहले भुगतान किया जाएगा. इसको लेकर महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग ने लाभार्थियों के बैंक अकाउंट का वेरिफिकेशन और DBT वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है. अनुमान है कि मंईयां योजना की 16वीं किस्त झारखंड की स्थापना दिवस तक लाभार्थी महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी. हालांकि, इस बारे में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले भेजी जाएगी राशि

मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार पहले किस्त में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को 16वीं किस्त भेजेगी. इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं. इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के एप्लीकेशन पहले ही वेरिफाई हो चुके हैं, और उनके बैंक अकाउंट की जानकारी पूरी तरह सही पाई गई है. इसलिए, इन जिलों की महिलाओं के बैंक अकाउंट में सबसे पहले ₹2,500 जमा की जाएगी.

इन महिलाओं को 16वीं किस्त में मिलेंगे ₹5,000

इस बार राज्य सरकार ने कुछ महिलाओं को एक साथ दो किस्तें देने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि जिन महिलाओं को पिछली या 15वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें 16वीं किस्त में कुल ₹5,000 मिलेंगे. इससे उन्हें एक साथ दो किस्तों का फायदा मिलेगा, जबकि जिन्हें सभी किस्तें समय पर मिल गईं, उन्हें हमेशा की तरह ₹2,500 मिलेंगे.

ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि 16वीं किस्त आपके अकाउंट में क्रेडिट हुई है या नहीं, तो आपको मईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा. ऑफिशियल वेबसाइट पर "Login" ऑप्शन चुनें और अपने आधार नंबर या एप्लीकेशन ID से लॉग इन करें. अब आप "Check Installment Status" सेक्शन में जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा, जैसे ही 16वीं किस्त आपके अकाउंट में क्रेडिट होगी तो आपके बैंक से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजा जाएगा. अगर आपको SMS नहीं मिला है, तो आप अपनी पासबुक अपडेट कर सकते हैं या पास के CSC सेंटर पर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप नेट बैंकिंग, PhonePe, Google Pay, या Paytm का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इनके ज़रिए भी अपनी किस्त की जानकारी देख सकते हैं.

Published at:05 Nov 2025 05:49 AM (IST)
Tags:maiyaan samman yojanamaiyan samman yojanamaiya samman yojanamaiya samman yojana newsmaiya samman yojana applymaiya samman yojana noticemaiya samman yojana aaj ka newsmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 2024maiya samman yojana formmaiya samman yojana 2025maiya samman yojana listmaiya samman yojana new formmaiya samman yojana videomaiya samman yojana novembermaiya samman yojana 16 kistmaiya samman yojana 15 kistmaiya samman yojana updatemaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 16th kistmaiya samman yojana ka 15th kistmaiya yojana 16th kistmaiya samman yojana 16vi kist kabmaiya samman yojana 16 kist kab aaegamaiya samman yojana 14th kist kab aayegamaiya samman yojana 15th kist kab aayegamaiya samman yojana 16th installmentjharkhand maiya samman yojana 16 kistmaiya samman yojana 16 kist kab aayegimaiya samman yojana 13 kist kab aaegamaiya samman yojana 12 kist kab aaegamaiyaa samman yojana latest updatemaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojana 16th installment datemaiya samman yojana payment updatemaiya samman yojana november updatemaiya samman yojana 16th installment datemaiya samman yojana 15th installment datemaiya yojana 16th installmentmainiyan samman yojana updatemaiyaan samman yojanamaiya yojana 15th installmentmaiya samman yojana status check
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.