✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: झारखंड के बेटी-बहनों को आज से फिर भेजी जाएगी 10वीं किस्त, जल्दी से चेक करें स्टेटस

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:25:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड के बेटी-बहनों को आज से फिर मंईयां योजना के लाभुकों को 10वीं किस्त भेजी जाएगी. योजना की किस्त देने की शुरुआत 4 जुलाई से पलामू से की गई है. इसके बाद गोड्डा में भी लाखों महिलाओं के खाते में पैसे आये हैं. अब आज यानी कि सोमवार से सभी के खाते में पैसे भेजे जाने लगेंगे. सीएम हेमंत खुद भी योजना पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि हर महीने तय तारीख पर पैसे पहुंच जाने चाहिए. विभाग की योजना है कि 10 जुलाई 2025 तक सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की राशि पहुंचा दी जाए. यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया है, ताकि हर महीने एक निश्चित तिथि पर पैसा सभी के खाते में पहुंच जाए.

पलामू के बाद गोड्डा में दो लाख से अधिक लाभुकों को योजना की किस्त भेज दी गई है. हालांकि विभाग की ओर से अभी मैसेज नहीं भेजा गया है. लेकिन सभी लाभुकों के खाते में पैसा पहुंच गया है. वे बैंक जाकर अपनी किस्त भी निकाल रहे हैं. गोड्डा पलामू के बाद अब शेष जिलों में भी पैसा भेजने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी जाएगी. विभाग ने सभी को आदेश दे दिया है. जिसके बाद विभाग जल्द ही सभी को पैसा भेजने का प्रयास कर रहा है.

विभाग की गाइडलाइन के आधार पर राशि का भुगतान

योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जा रही है. आपका आधार बेस्ड  बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में आएगी.

केवल इन लोगों को मिलेगी ₹2500 की राशि

मंईयां सम्मान योजना के तहत 10वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ होगा और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है.  इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisamaiya samman yojana paisa kabmaiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa nahimaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 2025maiya samman yojana newsmaiya samman yojana 6 kistmaiya samman yojana 11 kistmaiya samman yojana noticemaiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana paisa kab milegamaiya samman yojana ka paisa kab aayamaiya samman yojana ka paisa kab aaegamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana updatemaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojna new updatejharkhand news update maiya samman yojanamaiya samman yojna ka naya updatemaiya yojana updatemaiya samman yojana 7500maiya samman yojana 2024maiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana 10 kist kab aaegamaiya samman yojana updatemaiya samman yojana 9 kistmaiya samman yojana 10th kist kab milegamaiya samman yojana 10th kist kab aayegamaiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya samman yojana 6 kist kab aaegamaiya samman yojana ka choutha kist

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.