☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना : आ गई बड़ी खुशखबरी! नए लाभुकों के लिए हर जिले में लगेंगे कैंप, इन दस्तावेजों के साथ कर सकेंगे अप्लाई

मंईयां सम्मान योजना : आ गई बड़ी खुशखबरी! नए लाभुकों के लिए हर जिले में लगेंगे कैंप, इन दस्तावेजों के साथ कर सकेंगे अप्लाई

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी आ गई है. नए लाभुकों को आवेदन करने के लिए हर जिले में कैंप लगाने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है. राज्य सरकार 18 नवंबर 2025 से मंईयां सम्मान योजना के लिए नए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी. ऐसे में जिन बेटियों/महिलाओँ की उम्र 18 वर्ष है औऱ अबतक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पायीं है उनके लिए ये सुनहरा मौका है. मंईयां सम्मान योजना से छूटी महिलाओं के नए आवेदन स्वीकार करने के लिए प्रत्येक ज़िले में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां महिलाएं निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं. सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें जारी की हैं, जिन्हें आपको योजना का लाभ उठाने से पहले समझना होगा.

दरअसल राज्य सरकार की ओर से 18 नवंबर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान मंईयां योजना के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे. जिन महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ नहीं मिला है वैसी महिलाएँ कैंप में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं.

मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको आवेदन पत्र की आवश्यकता होगी. आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म डाउनलोड और प्रिंट करने के बाद, आपको सबसे पहले उसे भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे. फिर आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं या अपने नज़दीकी ब्लॉक कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन (online) आवेदन

  • झारखंड सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in लॉन्च की है. इस वेबसाइट पर जाकर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और योजना से संबंधित पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं.
  • आवेदन के लिए सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको CSC Login/Operator Login का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है.
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी डालकर लॉगिन करना होगा.

मंईयां सम्मान योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

  • लॉगिन करने के बाद, मंईयां सम्मान योजना आवेदन पत्र खुल जाएगा.
  • इस फॉर्म में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, आयु, आय की जानकारी और बैंक खाते का विवरण सही-सही भरें.
  • अब आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके फॉर्म की पीडीएफ फाइल के साथ पोर्टल पर अपलोड करें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद, फॉर्म को ध्यान से देखें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है.
  • सभी कार्य पूरा होने के बाद, अंतिम सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आवेदन जमा करने के बाद, उसका प्रिंटआउट ले लें ताकि भविष्य में किसी भी प्रक्रिया के लिए उसका उपयोग किया जा सके.

मंईयां सम्मान योजना के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
  • आवेदन फार्म

मंईयां योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा और उनकी उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए.
  • केवल वही महिलाएं इसके लिए पात्र होंगी जिनका नाम बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी में आता है.
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए तभी वह इसमें आवेदन कर सकती है.
  • मईया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं परिवारों की महिलाएं ले सकती हैं जिनके किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी या सरकारी विभाग से जुड़ी सेवा न हो.
  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना आवश्यक है तभी लाभ मिलेगा.
  • यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है.

लाभार्थी सूची में ऐसे देखें नाम

  • Mukhyamantri Miyan Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर “लाभार्थी सूची” (beneficiary list) लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना क्षेत्र, जिला, तहसील और ग्राम पंचायत/वार्ड चुनें.
  • “सूची प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें. अब आपकी स्क्रीन पर लाभार्थी सूची प्रदर्शित होगी.
  • सूची (List) में अपना नाम जांच कर लें.
  • इन सरल चरणों का पालन करके आप Mukhyamantri Miyan Samman Yojana के तहत अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं.

 

Published at:03 Nov 2025 05:24 AM (IST)
Tags:maiyan samman yojnanew beneficiariesCamps will be set up in every districtdocumentsmaiya samman yojnamaiyan samman yojanamaiya samman yojna 2500maiya samman yojna rashimaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojna new updatejharkhand maiyaa samman yojnamaiya samman yojna new instalmentmaiyaan samman yojanamukhymantri maiya samman yojnamaiya samman yojanamaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna kab milegamainiyan samman yojanamaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna 9th instalmentmaiya samman yojna new formmaiya samman yojana new form kaise bhare 2025maiya samman yojana form apply kre new updatemaiya yojna ka new formmaiya samman yojana formmaiya samman yojna form kaise bharemaiya samman yojana ka formmaiya yojana new formmaiya samman yojana form onlinemaiya samman yojana online formmaiya samman yojana new updatemaiya saman yojna new updatemaiyaa samman yojana latest updatemaiya samman yojana updatemainiyan samman yojana updatemaiyan samman yojnamaiya samman yojana new update 2025maiya yojna new update
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.