✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: जिनका कल नहीं हो पाया आधार सीडिंग, आज भी लगा है कैंप, फटाफट निपटा लें काम, खाते में आएंगे पैसे

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:34:54 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां योजना के जिन लाभुकों का कल आधार सीडिंग नहीं हो पाया उनके लिए राहत की खबर है. राजधानी रांची के रातू रोड में आज भी कैंप लगा है, ऐसे में जिनका आधार सीडिंग नहीं हो पाया है वो आज भी करा सकते है. लाभुकों के बैंक खाते को आधार से जोड़ने के लिए सुबह 10 बजे से कैं लगाया गया है जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा. इसके बाद महिलाओं की समस्या हल हो जाएगी और उनके खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा. इस कैंप में वैसे लाभुकों के खाते को बैंक से जोड़ा जाएगा, जिन्हें 3 अप्रैल या उसके बाद 7500 रुपये की एकमुश्त राशि मिली है. हालांकि जिन लाभुकों का आधार पहले से लिंक है, उन्हें दोबारा शिविर में आने की जरूरत नहीं है.

गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है. इस योजना का लाभ तभी मिल सकता है जब लाभार्थी का आधार नंबर संबंधित योजना से जुड़ा हो. इसके लिए आज रातू प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र की पंचायतों में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया.

विभागीय संकल्प के आलोक में योजना के लाभुकों को अप्रैल 2025 से आधार लिंक्ड एकल बैंक खाता के माध्यम से ही मंईयां योजना के लाभुकों का भुगतान किया जाना है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड, रांची द्वारा 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में निरंतर सुधार, महिला सशक्तीकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजना अंतर्गत झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत लाभुकों को दिसंबर माह से 2,500/- रूपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. मालूम हो कि झारखंड सरकार के नए नियम के अनुसार अब उन्हीं लाभुकों के बैंक खाते में योजना की राशि भेजी जाएगी, जो आधार से लिंक होंगे.

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojnamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana newsmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana new updatemaiya samman yojana status checkmukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana 6 kist kab aaegamaiya samman yojana paisa kab milegamukhymantri maiya samman yojanamaiya yojanamaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojana 9 kistmaiya samman yojana chhatta kist kab aayegamaiya yojana 9 kistmaiya yojana 9th installmentmaiya yojana 9 kist kab aayega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.