✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अलर्ट! मंईयां योजना के लाभुकों के लिए अंतिम मौका, 29 तारीख को सरकार लगाएगी कैंप, करा लें आधार सीडिंग

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:17:00 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खबर है. अब लाभुकों को बैंक खाते को आधार से जोड़ने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार की तरफ से आधार सीडिंग के लिए 29 अप्रैल (मंगलवार) को पंचायतवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैंप लगाए जांएगे. इस कैंप में वैसे लाभुकों के खाते को बैंक से जोड़ जाएगा, जिन्हें 3 अप्रैल या उसके बाद 7500 रुपये की एकमुश्त राशि मिली है. हालांकि जिन लाभुकों का आधार पहले से लिंक है, उन्हें दोबारा शिविर में आने की जरूरत नहीं है. इसको लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि मंईयां योजना के लाभुकों के बैंक खाते को आधार से जोड़ने के लिए रांची में पंचायतवार कैंप लगाये जाएंगे.

बीडीओ को दिए गए आवश्यक निर्देश

मंगलवार यानी 29 अप्रैल को रांची जिले में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे. इस दौरान शहरी क्षेत्र के लाभुकों को अपने-अपने बैंक शाखा में जाकर आधार लिंक कराने की सुविधा दी गई है. साथ ही कैंप के सफल आयोजन और सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित बीडीओ और सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

विभागीय संकल्प के आलोक में योजना के लाभुकों को अप्रैल 2025 से आधार लिंक्ड एकल बैंक खाता के माध्यम से ही मंईयां योजना के लाभुकों का भुगतान किया जाना है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड, रांची द्वारा 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में निरंतर सुधार, महिला सशक्तीकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजना अंतर्गत झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत लाभुकों को दिसंबर माह से 2,500/- रूपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. मालूम हो कि झारखंड सरकार के नए नियम के अनुसार अब उन्हीं लाभुकों के बैंक खाते में योजना की राशि भेजी जाएगी, जो आधार से लिंक होंगे.

 

Tags:Mainiya Samman Yojanamaiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamainiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana online applycm maiya samman yojanamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana online form kaise bharemukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana form kaise bharemaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana new updateSpecial camp29th AprilAadhaar will be linked to bank accountmaiya samman yojana 6 kist kab aaegamaiya samman yojana 9th kist kab aayegimaiya samman yojana 6 kistmaiya yojana chhati kist kab aaegamaiya samman yojana 9th installment datemaiya saman yojana newsmaiya samman yojana 9 kist paisa kab aaegamaaiya samman yojana 9th installment kab milega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.