✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: 18 लाख लाभुकों के लिए आ गया नया अपडेट, कैबिनेट में बनेगा प्रस्ताव! एक साथ भेजी जाएगी चार किस्त

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:29:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार के लिए एक चुनौती से कम नहीं है. 38 लाख बेटियों और बहनों को सम्मान राशि मिल चुकी है, लेकिन 18 लाख से ज्यादा लाभार्थी ऐसे हैं जो पैसे के इंतजार में हर दिन बैंक के चक्कर लगा रहे हैं. यह मामला विधानसभा में भी गूंज रहा है, लेकिन मंत्री ने ऐसा जवाब दिया है, जिससे महिलाओं को थोड़ी राहत जरूर मिली है. इंतजार भले ही थोड़ा लंबा हो, लेकिन पैसा एक साथ उनके खाते में पहुंच जाएगा.

मंत्री ने सदन में स्पीकर के जरिए लोगों को जानकारी दी कि योजना से नाम नहीं हटाया है और न ही सरकार के पास पैसे की कोई कमी है. सरकार 56 लाख लोगों को पैसा देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

दरअसल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महिलाओं को लेकर बीजेपी ने खूब हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से लेकर भाजपा विधायक नवीन जायसवाल और पूर्णिमा दास तक सभी ने सदन में सरकार से जानना चाहा कि 18 लाख महिलाओं का क्या दोष था, क्या उन्हें वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया गया और जब सत्ता में आए तो उन्हें पैसे भेजना बंद कर दिया?  क्या योजना का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी एजेंडे के तौर पर किया गया, सरकार सभी को पैसे क्यों नहीं दे रही है, चुनाव के दौरान कहा गया था कि 18 से 50 साल की सभी महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे. लेकिन जैसे ही राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 की गई, योजना में कई तरह के दिशा-निर्देश लाए गए. कई तरह के दस्तावेज मांगे गए. 56 लाख 61000 से ज्यादा बेटियों के खाते में पहली किस्त ₹2500 पहुंची, लेकिन इसके बाद जब छठी, सातवीं और आठवीं किस्त भेजी गई लेकिन सिर्फ 38 लाख ही लाभुकों को.

बीजेपी ने सवाल उठाया कि सरकार की आखिर मंशा क्या है. कब तक ऐसे ही चलता रहेगा, क्या आने वाले दिनों में योजना बंद कर दी जाएगी. इस पर मंत्री चमरा लिंडा ने सदन के माध्यम से आम लोगों को जानकारी दी कि जो 18 लाख से ज्यादा महिलाओं को पैसा नहीं मिला है, इसमें आधार कार्ड लिंक की समस्या है, जैसे ही यह समस्या दूर हो जाएगी. सभी को पैसा भेज दिया जाएगा, अगर इस प्रक्रिया में ज्यादा समय लगता है तो कैबिनेट के जरिए प्रस्ताव लाकर सभी को एक साथ योजना की चार किस्त भेजी जाएगी. सरकार अपने वादे पर आज भी कायम है, अबुआ सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा किया जाएगा, हम किसी भी कीमत पर अपने वादे से पीछे नहीं हटने वाले हैं.

देखा जाए तो झारखंड में 56 लाख 61000 से ज्यादा मंईय़ां योजना की लाभार्थी हैं, लेकिन योजना की छठी, सातवीं और आठवीं किस्त सिर्फ 38 लाख लोगों को आई है, जिनका सत्यापन पूरा हो गया था उन्हें पैसा भेज दिया गया है, बाकी लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है, पूरा होते ही पैसा भेज दिया जाएगा.

रिपोर्ट-समीर

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana online form kaise bharemaiya samman yojana ka paisa kab milegamainiya samman yojanamaiya samman yojana form kaise bharejharkhand maiya samman yojana online applymaiya samman yojnamaiya samman yojana status checkcm maiya samman yojanamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana newsmaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana 6th installment datemaiya yojana 2500 kab milegamaiya samman yojana chhatta kist kab aayegamukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 7500मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइनमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तwomen helplines मंईयां सम्मान योजना10 जिलों में बंट गया मंईयां सम्मान योजना का पैसाjharkhand समाचारहेमंत सोरेनjharkhand newsranchi newshindi newshindi news livelive newslatest newsdainik jagranhemant sorenlatest hindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.