✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: सरकार का दावा-सभी को भेजा गया पैसा, लेकिन मंईयां हैं परेशान, अब विपक्ष ने भी उठाया सवाल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:50:04 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा कि मंईयां योजना के लाभुकों को 10वीं किस्त का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन हकीकत कुछ और है. कई ऐसे हजारों लाभुक हैं जिनके खाते में 10वीं किस्त की राशि का अबतक भुगतान नहीं किया गया है. कुछ लाभुकों का तो ये भी कहना है कि उनका वेरीफिकेशन का काम पूरा है, सारे डॉक्यूमेंट्स भी जमा है इसके बाद भी उनके खाते में मंईयां याजना की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. वैसे लाभुकों को बेचैनी है कि आखिर उनके खाते में अबतक योजना की 10वीं किस्त का भुगतान क्यों नहीं किया गया है. उन्हें डर है कि उनके खाते में पैसे आएंगे भी की नहीं. इसके साथ ही विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है. विपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार झारखंड की लाखों माताओं और बहनों को मंईयां योजना के नाम पर बरगलाने का काम कर रही है.

पूर्वी सिंहभूम में महिलाओं ने किया हंगामा

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में योजना से वंचित सैकड़ों महिलाएं जब प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, तो प्रशासन में हड़कंप मच गया. बीडीओ, प्रखंड प्रमुख और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था. महिलाओं का कहना था कि योजना की शुरुआत में उन्हें तीन महीने तक नियमित रूप से 2500 रुपये मिलते रहे, लेकिन बाद में अचानक पैसे आना बंद हो गए. सबसे बड़ी बात यह है कि जिन महिलाओं का आधार, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, सब कुछ लिंक और अपडेट है, उन्हें भी पैसे नहीं मिल रहे हैं. स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साई महिलाओं ने बीडीओ को घेर लिया और उन्हें खरी-खोटी सुनाई. आखिरकार पुलिस को बुलाकर मोर्चा संभालना पड़ा. इसके बाद महिलाओं को शांत कराया गया और उनकी शिकायतें रजिस्टर में दर्ज की गईं. इस दिन कुल 221 महिलाओं ने योजना की राशि न मिलने की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

सत्यापन के बाद ही फिर से शुरू होगा भुगतान

वहीं ब्लॉक प्रमुख ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पात्र पाई जाने वाली महिलाओं को उनकी लंबित राशि भेजी जाएगी. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि सरकार अब हर एक लाभार्थी के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ न उठा सके. ऐसे में, यदि आपने भी मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है तो तुरंत अपने आधार और बैंक खाते की जानकारी अपडेट कराएं. साथ ही, यह भी जांच लें कि राशन कार्ड में नाम दर्ज है या नहीं. सरकार की वर्तमान प्राथमिकता सभी पात्र महिलाओं का पुनः सत्यापन कर उन्हें जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाना है.

Tags:mainiyan samman yojanacamp for mainiya samman yojanamaiya samman yojanamainiyan samman yojana updatemainiya samman yojnamukhyamantri mainiya samman yojanacm maiya samman yojanamaiya samman yojana 7500maiya samman yojana 2025maiya samman yojana newsmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 6 kistjharkhand mainiyan samman yojana 2024maiya samman yojana noticemaiya samman yojana updatemaiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana ka paisabjp on mainiyan samman yojnamaiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojana 10 kist kab aaegajharkhand news update maiya samman yojanamaiya samman yojna new updatemaiya samman yojna ka naya updatemaiya samman yojana 10th kistmaiya samman yojana 11 kistmaiya samman yojana ka 10th kistmaiya samman yojana 10th kist installmentmaiya samman yojana 10th kist kab aayegamaiya samman yojana 10th kist kab milegamaiya samman yojana 10 or 11 kistmaiya samman yojana 1011 kist kab milegamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana 10 kist kab aaegi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.