✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: आज से इस जिले में लगेगी आधार सिडिंग के लिए शिविर, जल्दी करें कहीं छूट न जाए मौका

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:39:19 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां योजना के वैसे लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है, जिनका अभी तक आधार सीडिंग नहीं हो पाया है. आधार सीडिंग के लिए सरकार के तरफ से लगाए जा रहे शिविर आज से देवघर जिले में लगाए जाएंगे. मामले की जानकारी देते हुए देवघर डीसी विशाल सागर ने बताया कि शिविर का आयोजन 1 से 7 मई तक जिले के सभी पंचायतों में किया जाएगा. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाभुकों के बैंक खातों की आधार सीडिंग की जाएगी. वहीं शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों और बीडीओ को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

आधार सीडिंग के बाद महिलाओं की समस्या हल हो जाएगी और उनके खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा. इस कैंप में वैसे लाभुकों के खाते को बैंक से जोड़ा जाएगा, जिन्हें 3 अप्रैल या उसके बाद 7500 रुपये की एकमुश्त राशि मिली है. हालांकि जिन लाभुकों का आधार पहले से लिंक है, उन्हें दोबारा शिविर में आने की जरूरत नहीं है.

गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है. इस योजना का लाभ तभी मिल सकता है जब लाभार्थी का आधार नंबर संबंधित योजना से जुड़ा हो.

विभागीय संकल्प के आलोक में योजना के लाभुकों को अप्रैल 2025 से आधार लिंक्ड एकल बैंक खाता के माध्यम से ही मंईयां योजना के लाभुकों का भुगतान किया जाना है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड, रांची द्वारा 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में निरंतर सुधार, महिला सशक्तीकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजना अंतर्गत झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत लाभुकों को दिसंबर माह से 2,500/- रूपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. मालूम हो कि झारखंड सरकार के नए नियम के अनुसार अब उन्हीं लाभुकों के बैंक खाते में योजना की राशि भेजी जाएगी, जो आधार से लिंक होंगे.

Tags:pm kisan samman nidhi yojnapm kisan samman nidhi yojana aadhar ekycmaiya samman yojana jharkhandhow to do e-kyc of pm kisan samman nidhi yojanamaiya samman yojanapm kisan yojana newsplaystore maniamaniapm kisan samman nidhi yojana onlinejharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanapm kisan samman nidhi yojna onlinepm kisan samman nidhi yojanakisan samman nidhi e kyc in malayalammaiya samman yojana 7500maiya samman yojana 2500Aadhaar seedingमंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तमंईयां सम्मान योजना में बड़ा घोटालामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024मंईयां सम्मान योजना 2024 फॉर्म ऐसे भरेझारखण्ड मंईयां सम्मान योजना 2024 फॉर्मझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ||मईया सम्मान योजना 6वीं किस्तझारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 फॉर्म ऐसे भरेमंईयां सम्मान के लिए रांची हेहल अंचल कार्यालयमंईयांमंईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त.मंईया सम्मान योजना ₹7500 ट्रांसफरझारखंड मंईया सम्मान योजना ₹5000झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024मंईया सम्मान योजना new update ₹7500मंईयां सम्मानमैया सम्मान योजनामईया सम्मान योजना पैसामईया सम्मान योजना किस्तमईया सम्मान योजना झारखंडमंईयां योजनामईया सम्मान योजना झारखंड किस्त

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.