✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना: इन गलतियों के कारण लाभुकों के खाते में अबतक नहीं आये पैसे! जल्द करा लें सुधार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:32:16 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ जहां सरकार अफना वादा निभाते हुए मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में एक साथ तीन महीने की राशि 7500 रुपये भेज रही है. वहीं दूसरी तरफ अब भी राज्य के करीब 2 लाख लाभुकों के खाते में योजना की राशि नहीं आयी है, जिसके कारण लाभुकों में नाराजगी है. विभाग की मानें तो अभी मंईयां योजना के लाभुकों का सत्यापन चल रहा है. इस दौरान कई ऐसे लाभुक मिले जिनके राशन कार्ड में उनके द्वारा आवेदन में भरी गई जानकारी मेल नहीं खा रही थी. डाटा मैच न होने के कारण महिलाओं की राशि रोक दी गई है. उन्हें अपने पैसे पाने के लिए दस्तावेज दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

जानिए विभाग ने क्या कहा

इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा उपनिदेशक का कहना है कि अभी किसी का आवेदन अस्वीकृत नहीं किया गया है. उन्हें सिर्फ रोक दिया गया है. सत्यापन का काम शुरू है. जिन महिलाओं के खाते में मार्च महीने में 3 महीने की राशि एक साथ विलंब से भेजी गई है, वे अपना बैंक खाता आधार से लिंक करा लें. क्योंकि अप्रैल महीने से सम्मान निधि की राशि डीबीटी के माध्यम से ही भेजी जाएगी. जिनके खाते में डीबीटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनके खाते में राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी.

इन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो रहा आवेदन

  • मंईया योजना के लिए आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपके राशन कार्ड की KYC पूरी हो. बिना KYC के आपको पैसे नहीं मिलेंगे.
  • राशन कार्ड नंबर सही से भरें. नंबर भरते समय यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अंक ओवरराइटिंग न हो. अन्यथा आपको पैसे नहीं मिलेंगे.
  • लाभुक यह भी सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड राशन कार्ड और बैंक खाते से लिंक हो
  • मंईया सम्मान योजना के लिए आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम राशन कार्ड और आधार कार्ड में एक ही हो. आवेदन में वही नाम भरें जो इन दोनों दस्तावेजों में है.
Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 6 kist kab aaegamukhyamantri maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 6th installment datemukhyamantri maiya samman yojana statusmaiya samman yojana 2024maiya samman yojana chhatta kist kab aayegamaiya samman yojnamaiya yojana 2500 kab milegamaiya yojana 6 kist kab aayegamaiya samman yojana 7500maiya samman yojana new update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.