✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दिल्ली में प्रेमी ने वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका को मारकर फ्रीजर में डाला,जानिए सनसनीखेज घटना

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:25:49 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): यह देखा जा रहा है कि महानगरों में प्रेम का रंग एक दूसरे पर भी खेलकर प्रेमी युगल जीवन जीने के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, लेकिन जैसे ही रंग फीका पड़ता है तो आकर्षण घटता जाता है. ऐसे में अगर कोई राह बदलता है तो वह है राह में आने वाले रोड़े को ही हटा देता है. ऐसा ही प्रेम प्रसंग का एक मामला जिसमें एक युवती की निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी गई और उसके शव को फ्रीजर में डाल दिया गया. समझा ना कमोबेश श्रद्धा वाल्कर जैसी घटना ही है. हां यह है कि वह आरोपी राक्षस प्रवृत्ति का व्यक्ति था जो जल्लाद की तरह श्रद्धा के शव को टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में डाल दिया था.ताजा मामला दिल्ली के नजफगढ़ का है. यहां निक्की यादव नामक एक युवती से साहिल गहलोत नामक युवक दोस्ती के माध्यम से प्रेम के रास्ते आगे बढ़ा. दोनों साथ-साथ रहने भी लगे.

2018 से ही इनकी दोस्ती रही लेकिन अब साहिल विवाह करने के लिए आगे बढ़ा तो निक्की यादव ने इसका विरोध किया.बस साहिल ने इस रोड़े को हटाने का निर्णय लिया. उसने अपने मोबाइल की केबल से निक्की यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और अपने ही ढाबा के फ्रीजर में शव को डाल दिया. जहां पर यह ढाबा था उसी के पड़ोस वाले  ढाबे के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी.उसके बाद यह मामला सामने आया है. युवक इधर दूसरी लड़की से शादी रचा चुका था. बताया जा रहा है कि 9-10 फरवरी की रात में यह हत्या हुई. पुलिस ने साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है उसने जुर्म स्वीकार कर लिया है. दिल्ली की क्राइम ब्रांच की पुलिस ने इस मामले को टेक अप किया है. युक्ति निक्की यादव 25 साल की थी वह मेडिकल की तैयारी करने के लिए राजस्थान के झज्जर से दिल्ली आई थी. दिल्ली में ही पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान साहिल गहलोत से हुई.

Tags:delhiLover kills girlfriend and puts her in freezer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.