☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आखिर थाने में क्यों करनी पड़ी प्रेमी जोड़े को शादी, जानिए क्या है मामला 

आखिर थाने में क्यों करनी पड़ी प्रेमी जोड़े को शादी, जानिए क्या है मामला 

शिवहर(SHIVHAR): अक्सर कहा जाता है कि प्यार कोई धर्म, जाति और दिन नहीं देखता. जब दो दिल मिल जाते हैं तो सब कुछ पीछे छूट जाता है. कुछ इसी तरह का मामला देखने को मिला है शिवहर जिले श्यामपुर भटहा थाना परिसर में. जहां दो प्रेमी थानाध्यक्ष और प्रमुख सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ना भादो देखा न खरमास एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाते हुए अग्नि के समक्ष सात फेरे ले लिए. बिहार के शिवहर जिले के इस प्रेमी जोड़े की शादी थाने में कराई गई. इस शादी में थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाराती की भूमिका निभाई.  

श्यामपुर भटहा थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर की युवती प्रिया कुमारी को सोशल मीडिया के जरिये श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सूरज कुमार से प्यार हो गया. उसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे. प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि पास के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में दोनों ने शादी कर ली. जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो सभी इससे गहरी नाराजगी जताते हुए दोनों को एक दूसरे से दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया. 

इस बाबत लड़की के पिता ने श्यामपुर भटहा थाने में एक आवेदन देकर पहाड़पुर गांव निवासी सूरज कुमार पर अपनी पुत्री को भगाने का आरोप लगाया था. जब थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने इसकी गहन पड़ताल की तो मामला पता चला कि दोनों युवक युवती शादी करने की उम्र पार कर चुके हैं. दोनों एक दूसरे के साथ रहने की बात कह रहे हैं. ऐसे में दोनों पक्षों की सहमति को लेकर पहाड़पुर पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मिलकर वधू पक्ष और वर पक्ष के लोगों को आपसी सहमती कराई और पूरे रीति-रिवाज के साथ थाना परिसर में ही शादी करा दी गई. इस दौरान लड़की पक्ष से थानाध्यक्ष पूरी तरह से मुस्तैद दिखे और लड़का पक्ष से स्थानीय प्रमुख ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस वधु के पक्ष से नजर आए और लड़के वालों का जमकर थाना परिसर में ही स्वागत किया गया. 

Published at:08 Sep 2022 04:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.