✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गर्भवती प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, पंचायत ने पकड़ा और दे दी तालिबानी सजा,वीडियो देख कांप उठेगी रूह

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 9, 2026, 4:54:18 PM

पूर्णिया (PURNIMA): क्या प्यार करना समाज में सबसे बड़ा अपराध माना जाता है? बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आई यह घटना इसी कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, जहां आज भी समाज में दो प्यार करने वालों को अपराधियों की तरह देखा जाता है. यहाँ तक की कई बार इन जोड़ों के साथ इस हद तक सुलूक किया जाता है जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के पूर्णिया जिले से जहां प्रेमी जोड़े को सरेआम ऐसी सजा दी गई, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठे. हैरानी की बात यह रही कि यह दोनों कोई अपराधी नहीं, बल्कि प्रेमी जोड़ा था.

दरअसल जिले के कसबा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने कानून व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गुरही पंचायत के वार्ड नंबर 9 में एक वार्ड सदस्य द्वारा प्रेमी जोड़े को तालिबानी अंदाज में सजा देने का मामला उजागर हुआ है.

जानकारी के अनुसार, वार्ड सदस्य ने खुद को कानून से ऊपर मानते हुए एक महिला और उसके प्रेमी को सार्वजनिक रूप से खंभे से बांध दिया और लाठियों से बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रही, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप कर पीड़ितों को बचाने की कोशिश नहीं की.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों पीड़ित दर्द से कराहते हुए रहम की भीख मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला शादीशुदा है और करीब दो महीने की गर्भवती भी है. इसके बावजूद आरोपियों ने उसकी हालत की अनदेखी करते हुए अमानवीय व्यवहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को मुक्त कराकर थाने लाई. प्रारंभिक पूछताछ में भय और दबाव के कारण पीड़ितों ने कुछ भी बताने से इनकार किया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला स्पष्ट हो गया.

कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी वार्ड सदस्य सहित अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

Tags:'Taliban-style' Punishmenttalibani sazawhat is talibani sazalover meets pregnant girlfriendtalibani saza viral videoLover went to meet Pregnant Girlfriendpregnant womenpregnant women beaten to deathlatest newstop newstrending newsviral newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.