कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर लूटपाट के बाद घर में आग लगा दी. देखते ही देखते आग पूरे घर में लग गई. आसपास के ग्रामीण घर में लगे आग को देखकर काफी भयभीत हो गए. इस दौरान कुछ ग्रामीण आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे. वहीं आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना सलमारी ओपी क्षेत्र के जितवारपुर गांव की है. इस मामले में पीड़ित पक्ष ने 9 लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. सरेखा खातून का जमीन विवाद गांव के मोहम्मद इलियास से चल रहा था.
यह भी पढ़ें:
झारखंड में यूपीए के पास प्लान ‘बी’ राज्यसभा सांसद धीरज साहू का बयान क्यों आया चर्चा में
