✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में हथियार के बल पर आभूषण दुकानदार से 5 करोड़ की लूट, विरोध करने पर कर्मचारी को मारी गोली 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:42:23 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जहां दिनदहाड़े एक रत्न मंदिर ज्वेलर्स में बड़ी डकौती की घटना को अंजाम दिया है. वही अपराधियों ने एक स्टाफ को भी गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है. 

हथियार के बल पर 5 करोड़ की लूट 

बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर चार हथियारबंद अपराधी आए और रतन मंदिर ज्वेलर्स की दुकान के अंदर घुस गए.इसके बाद हथियार के बल पर लूटना शुरू किया. लगभग 5 करोड़ रुपये की लूट हुई है. वहीं अंदर में एक कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी. बताया जा रहा है कि मनीष कुमार नामक युवक को गोली लगी है. फिलहाल उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार डीएसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है. वहीं इस मामले में एसपी ने कहा कि घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी होगी.  

Tags:biharbegusarai breaking newscrime in biharbihar policecrime news begusaraiLoot of Rs 5 crore from jewelery shopkeeperloot in jewelery shop

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.