✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

एक करोड़ 40 लाख की लूट: तीसरे दिन भी पुलिस छान रही खाख, SIT गठित कर हो रही जांच

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:48:12 AM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अब अपराधियों के निशाने पर स्वर्ण कारोबारी बारी है. एक करोड़ 40 लाख रुपये के गहने लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दी है. लुटेरों  की चुनौती को पुलिस ने स्वीकार कर अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. इस मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में SIT गठित की गई है. तीन डीएसपी,19 सब इन्स्पेक्टर लुटेरों की तलाशी कर रहे है.  

रांची पुलिस ने एसआईटी टीम का किया गठन      

इस मामले में शुक्रवार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास हुए एक करोड़ 40 लाख रुपए के जेवरात लूट कांड मामले में रांची पुलिस ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में सिटी एसपी रांची के अलावा तीन डीएसपी सात थानेदार और 16 सब इंस्पेक्टर को रखा गया है.  पुलिस को घटना के बाद कुछ महत्पूर्ण सुराग भी हाथ लगे है. वहीं  घटना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर सहित जवान को सस्पेंड भी किया गया है.

एसआईटी पूरे मामले की कर रही जांच

रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अनुसंधान जारी है. एसाइटी पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना बड़ी होने के वजह से सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम गठित की  गई है. अब तक के अनुसंधान में कई अहम सुराग मिले है. जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है. इस पूरे वारदात में शामिल सभी अपराधियों के नजदीक पुलिस पहुंचने के करीब है.जल्द ही इस लूट का खुलासा कर लिया जाएगा.साथ ही उन्होंने रांची के कारोबारी की सुरक्षा को लेकर भी कहा कि डरने की जरूरत नहीं है,पुलिस आपके लिए 24 X 7 मौजूद  है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandtoday jharkhand newsbreaking newsjharkhand today newstop newsnewsjharkhandlatest newsjharkhand breaking newsranchi newsjharkhand latest newsranchi policeranchi police latest newsranchi crimeranch breaking newslatest newsranchi breaking newsranchi sspbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.