✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लूट लूट लूट.....ट्रेन से गिरी गांजे से भरी बोरी,तो रेलवे ट्रैक पर लोगों में मच गयी लूट, देखिए-VIDEO

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:38:19 PM

कटिहार(KATIHAR):कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. जानकारी के मुताबिक हाटे बजारे एक्सप्रेस (13164) के गुजरने के दौरान ट्रेन से गांजा भरी एक बोरी गिर गई. बोरी फटने के बाद गांजा रेलवे लाइन पर बिखर गया और देखते ही देखते बच्चे, युवा और बुजुर्ग गांजा चुनने में जुट गए.

आधे घंटे तक रेलवे लाइन पर गांजा चुनने का सिलसिला चलता रहा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधे घंटे तक रेलवे लाइन पर गांजा चुनने का सिलसिला चलता रहा. इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल था. बताया जा रहा है कि ट्रेन से बोरी गिराए जाने की घटना जानबूझकर भी हो सकती है, ताकि तस्कर पुलिस की कार्रवाई से बच सकें.इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग गांजा चुनते हुए दिख रहे है. चर्चा है कि यह गांजा लाखों-करोड़ों की कीमत का हो सकता है. स्थानीय लोगों ने यहां तक दावा किया कि इस क्षेत्र में पूर्व में शराब भी ट्रेन से उतारी जाती रही है.

रेल पुलिस ने इस संबंध में ठोस जानकारी से किया इंकार

हालांकि, रेल पुलिस ने इस संबंध में किसी ठोस जानकारी से इंकार किया है.बिहपुर रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने कहा, “ऐसी कोई सूचना मेरे पास नहीं है. मामले की छानबीन कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

Tags:viral video of biharviral video of bihar policebihar viral videoviral video biharviral video from biharbihar viral video newsbihar train viral videobihar police viral videobihar teacher viral videobihar orkestra viral videobihar marriage viral videobihar police video viralbihar kvs teacher viral videobihar train dhakka viral videobohar viral videobihar police constable viral videoaction on bihar teacher viral videobihar teacher viral video lallantopTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.