✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लंबे बाल बनी मौत की वजह, 13 साल की बच्ची की आग में झुलस कर गई जान

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:31:54 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): लड़कियों को अक्सर लंबे बाल रखना पसंद होते हैं. लंबे बाल सुंदरता की निशानी भी होती है. लेकिन एक लड़की के लिए यही लंबे बाल उसकी जान जाने की वजह भी बन गई. जी हां, आपको जानकर ये हैरानी होगी की एक 13 साल की बच्ची के लंबे बाल उसकी जान के दुश्मन बन गए. 13 साल की बच्ची को लंबे बाल बहुत पसंद थे उन्हें वह हमेशा संवार कर रखती थी. लेकिन एक दिन इन्हीं के कारण उसकी जान भी चली गई.

बताया जा रहा है कि बच्ची गैस चूल्हा जला रही थी और जैसे ही उसने माचिस की तीली जलाई चूल्हे में से आग की तेज लपटें निकली और बच्ची के बाल उस आग के लपटों में आ गए. देखते ही देखते बच्ची बुरी तरह से झुलस गई. यह मामला बिहार के गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव की है.

वहीं, घटना के बाद आनन-फानन में बच्ची को असपातल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बुरी तरह झुलसने के कारण बच्ची को नहीं बच पाई. परिजनों ने बताया कि 13 साल की रवीना कुमारी घर के रसोई में चाय बनाने गई थी. इतने में जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए उसने माचिस जलाई वैसे ही चूल्हे से आग की लपटें निकली और रवीना के बाल और कपड़ें आग के चपेट में आ गए. इस घटना में रवीना बुरी तरह से झुलस गई थी. उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

बता दें कि, रवीना को लंबे बाल रखने का काफी शौक था लेकिन उसे ये नहीं पता था की उसके ये लंबे बाल उसकी जान जाने की वजह बन जाएंगे.

Tags:ट्रेंडिंगट्रेंडिंग न्यूज़आगआगजनीआग में झुलसी बच्चीमौतबिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजगोपालगंजगोरखपुर मेडिकल कॉलेजगैस सिलेंडर में लगी आगलंबे बाल बने मौत का कारणTrendingTrending NewsFireArsonGirl burnt in fireDeathBiharBihar NewsBihar Trending NewsGopalganjGorakhpur Medical CollegeGas cylinder caught fireLong hair became the cause of deathलंबे बालों के कारण किशोरी की मौतबालों में आग लगने से युवती की मौतगैस चूल्हा जलाते समय लड़की आग में झुलसीTeenager dies due to long hairyoung woman dies due to fire in her hairgirl gets burnt in fire while lighting gas stove

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.