✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा उम्मीदवार पर ईंट से हमला, दो  सुरक्षाकर्मी घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:18:31 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां भाजपा उम्मीदवार पर हमला किया गया है. इस घटना में उम्मीदवार के काफिले पर हमला किया गया है. जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है. साथ ही वरिष्ट नेता के सिर पर भी चोटे आई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के झाड़ग्राम डिस्ट्रिक के गरबेटा इलाके का है. नेता की पहचान प्रणत टुडू के रूप में की गई है.

स्थानीय पुलिस पर सुरक्षा नहीं देने का लगाया आरोप

 

जानकारी देते हुए भाजपा नेता प्रणत टुडू ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों के भीतर भाजपा के चुनाव एजेंट को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने की शिकायत मिली थी. जब वह अपने काफिले से जा रहे थे तब ‘अचानक, सड़कों को अवरुद्ध करने वाले तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडों’ ने मेरी कार पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया. जिसके बाद मेरे सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो वे घायल हो गए. जिसमें दो जवानों के सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को इलाके में भेज दिया है. उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय बल वहां नहीं होते तो हमारी हत्या हो सकती थी. साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस पर सुरक्षा नहीं देने का आरोप भी लगाया है.

 

Tags:BJP CandidateLok Sabha Election 2024Top StoriesWest Bengal NewsLok Sabha Election 2024:loksabha breaking newstrending newslatest newsBJP candidate attacked with brickstwo security personnel injuredattack on pranath tuduPranat Tudu attacked in Jhargramjhargram newsjhargram latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.