✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लिव-इन पार्टनर तीन दिनों तक करता रहा बर्बरता, नहीं रुकी हैवानियत, फिर सैनिटाइजर छिड़ककर .....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 22, 2026, 5:21:07 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): प्यार जैसे पवित्र रिशतें को भी अब लोगों ने मज़ाक बना कर रख दिया है. इन दिनों देश में लिव-इन का चलन ज़ोरों पर है. पर क्या आपने कभी ये सोचा है की जिस रिश्तें पर लोग आँख बंद कर के भरोसा कर लेते हैं वो भी कभी-कभी ऐसे जख्म दे सकता है, जो शायद जीवन भर ना भरें. 

मामला है हरियाणा के  गुरुग्राम का जहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की सुरक्षा और भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. त्रिपुरा की 19 वर्षीय बायोटेक्नोलॉजी छात्रा ने अपने लिव-इन पार्टनर पर मारपीट, कैद और जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं. फिलहाल पीड़िता का इलाज दिल्ली के Safdarjung Hospital में चल रहा है.

“मुझे मार दिया जाएगा…”—मां को आया आखिरी कॉल
पीड़िता की मां के मुताबिक, 16 फरवरी की रात करीब 10 बजे बेटी का घबराया हुआ फोन आया. उसने कहा कि उसके पास ज्यादा समय नहीं है और उसकी जान को खतरा है. इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. मां का आरोप है कि युवक शिवम (19) ने छात्रा को कमरे में बंद कर रखा था और तीन दिनों तक उसके साथ मारपीट की. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 19 फरवरी को शादी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हिंसा बढ़ गई. आरोप है कि युवक ने स्टील की बोतल से सिर पर वार किया, फर्नीचर पर पटक दिया और चाकू से हमला किया. छात्रा ने यह भी दावा किया कि उस पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की गई. मेडिकल जांच में कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है.

पढ़ाई के लिए आई थी शहर
परिवार के अनुसार, छात्रा पढ़ाई के सिलसिले में गुरुग्राम आई थी. सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए दोनों की मुलाकात हुई और बाद में वे सेक्टर-69 में साथ रहने लगे. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी शुरू हुई थी.

पुलिस की कार्रवाई
मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराएं जोड़ी गई हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. पीड़िता की मां ने हत्या के प्रयास और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है.

Tags:trending newsviral newslive in relationshiplive-in partnerLive-in partner rapedLive-in partner brutal murderLive-in partner harassedlatest newsbig newstop newsLive-in partner rapemarital raperapebrutalitybrutality with partnerrape with partner

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.