☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सरपंच की गाड़ी से हो रही थी शराब तस्करी, दर्जनों बोतल जब्त  

सरपंच की गाड़ी से हो रही थी शराब तस्करी, दर्जनों बोतल जब्त  

पटना(PATNA): बिहार के दरभंगा जिले के एक सरपंच दयानंद प्रसाद को शराब तस्करी के मामले में पटना से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शख्स दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान का सरपंच दयानंद प्रसाद बताया गया है. सरपंच के साथ ही उसके चार पहिया वाहन में बैठे एक अन्य युवक अमित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, शनिवार की सुबह पत्रकारनगर पुलिस गश्ती कर रही थी.

पुलिस को देख भागने लगी कार

इसी दौरान 90 फीट इलाके मे एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी थी. पुलिस की गश्ती नजदीक आते देख स्विफ्ट सवार युवक गाड़ी की रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास करने लगे. इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारनगर थाना ने इस वाहन को ओवरटेक कर रोका और जब पुलिस ने तेज रफ्तार से भाग रहे वाहन की तलाशी लेनी शुरू की. इस दौरान स्विफ्ट कार के अंदर से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 3 बोतलें बरामद की. पुलिस ने जिस गाड़ी से शराब बरामद की, उस गाड़ी पर सचिव सरपंच दरभंगा कुशेश्वर स्थान लिखा पाया.

कई दर्जन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

वहीं गिरफ्तारी के बाद पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने जब सख्ती से दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की तो मौके पर मौजूद दरभंगा कुशेश्वर स्थान के सरपंच दयानंद प्रसाद की निशानदेही पर कंकड़बाग स्तिथ पोस्टल पार्क इलाके से पुलिस ने कई दर्जन अवैध अंग्रेजी शराब की 90ml की बोतल को एक मकान के कमरे से बरामद किया. गौरतलब हो कि इस पूरे छापेमारी अभियान के दौरान पत्रकारनगर थाने की पुलिस और कंकड़बाग थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दरभंगा कुशेश्वर स्थान के सरपंच के द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया है.

 

Published at:17 Sep 2022 07:26 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.