✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद, पुलिस टीम पर किया हमला, कई घायल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:03:44 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार के बेगूसराय में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं. यहां माफियाओं ने पुलिस टीम पर एक बार फिर हमला कर दिया है. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं. पुलिस द्वारा किए गए जवाबी कार्रवाई में शराब माफिया भी बुरी तरह से घायल हो गया है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर की है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात रतनपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलिया पोखर में कुछ लोगों द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तो माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. इसमें एक पुलिस पदाधिकारी को चोट आई है. वहीं, पुलिस द्वारा धर-पकड़ के दौरान शराब माफिया भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए माफिया से पूछताछ कर रही है और अन्य कारोबारी के संबंध में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार अपडेटबेगूसरायशराब माफियारतनपुर थानारतनपुर पुलिससदर अस्पताल बेगूसरायBiharBihar NewsBihar Trending NewsBihar UpdateBegusaraiLiquor MafiaRatanpur ThanaRatanpur PoliceSadar Hospital Begusarai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.