✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बीपीएससी रद्द करने को लेकर खून से लिखा राष्ट्रपति और पीएम को पत्र, कहा- नहीं मांगूंगा माफी चाहे तो फांसी पर लटका दो

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:37:28 PM

पटना(PATNA): बिहार में बीपीएससी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. एग्जाम रद्द कर फिर से एग्जाम कराने की मांग को लेकर 34 दिनों से लगातार अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों के समर्थन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर तक उतर चुके हैं. इसी बीच अब बिहार के जाने-माने शिक्षक रहमान ने अभ्यर्थियों की मांग के समर्थन में अपने हाथ का नस काट दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने खून से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, बिहार के सीएम, राज्यपाल आयोग के अध्यक्ष व सचिव को री एग्जाम कराने को लेकर पत्र भी लिखा है. साथ ही खून से री एग्जाम के कई स्लोगन भी लिखे हैं.

शिक्षक रहमान का कहना है कि, ‘मैंने पत्र लिखा है. हम दोबारा परीक्षा से नीचे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है और अगर बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को लगता है कि वे नोटिस भेजेंगे और हम माफी मांग लेंगे तो यह भूल जाइए. मैं मर जाऊंगा, फांसी पर चढ़ जाऊंगा लेकिन किसी भी हालत में माफी नहीं मांगूंगा.’  

‘जरूरत पड़ी तो काट लेंगे गर्दन'

गुरु रहमान का कहना है कि, परीक्षा को लेकर बच्चे इतने दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. मामला हाई कोर्ट में चल रहा है लेकिन आयोग कि ओर से रिजल्ट जारी करने की धमकी दी जा रही है. इस चीज से बच्चे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं और सीएम आंख बंद कर बैठे हैं. इसलिए आज हाथ काटा है ताकि सरकार का ध्यान इस ओर पड़ सके. अगर जरूरत पड़ी तो गर्दन भी काट सकता हूं.

 

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगबीपीएससीबीपीएससी परीक्षाबीपीएससी परीक्षा रद्दराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूपीएम मोदीशिक्षक रहमानबिहार लोक सेवा आयोगबिहार सीएमसीएम नीतीश कुमारBiharBihar NewsBihar Trending NewsBihar TrendingBPSCBPSC ExamBPSC Exam CanceledPresident Draupadi MurmuPM ModiTeacher RehmanBihar Public Service CommissionBihar CMCM Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.