✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News : घर में घुसकर बैठा था तेंदुआ, 4 लोगों पर किया हमला, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:15:27 AM

सुपौल(SUPAUL): सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव के ग्रामीण इस वक्त डर के साये में जी रहे हैं. बीती रात अचानक गांव में एक तेंदुए के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का आलम है. तेंदुए ने अब तक चार लोगों पर हमला कर दिया है. सभी घायलों का इलाज वीरपुर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, ग्रामीणों ने इस की सूचना वन विभाग को दे दी है. ऐसे में वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि जब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता तब तक वे सतर्क रहे. घर के दरवाजे बंद रखे और रात में अंधेरे में बाहर न निकले. रेस्क्यू के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण तेंदुए को पकड़ने में देरी हो रही है.

हालांकि, 8 जनवरी बुधवार की सुबह से ही रेस्क्यू अभियान के तहत वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात 10.15 बजे तेंदुए को आखिरी बार रानीगंज में देखा गया है. बता दें कि, मंगलवार 7 जनवरी की रात अचानक एक घर में तेंदुआ चौकी के नीचे घुस कर बैठा हुआ था. जब घरवालों ने तेंदुए की गरजने की आवाज सुनी तो अफरा-तफरी मच गई. इस अफरा-तफरी में तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और वहां से निकलकर दूसरे के घर में जा घुसा. इस दौरान तेंदुए ने करीब 4 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

इधर, तेंदुए के दहशत में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहरेदारी में जुटे हुए हैं. वहीं, ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर आक्रोश भी है. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम बिना संसाधन के तेंदुए को पकड़ रही है, जिससे खतरे  की संभावना अधिक है.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार अपडेटबिहार ट्रेंडिंग न्यूजसुपौलतेंदुए की दहशतसुपौल वन विभागपटनापटना न्यूजBiharBihar NewsBihar UpdateBihar Trending NewsSupaulLeopard PanicSupaul Forest DepartmentPatnaPatna News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.