✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जानिए झारखंड के इस टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में, यहां मिल गया दाखिला तो डौलर में होता है प्लेसमेंट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 1:12:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अमूमन जब हमारे ज़हन में इंजीनियरिंग कॉलेज का ख्याल आता है तो हम बड़े शहरों में स्थित कॉलेजों की बात करते हैं. पर हमारे अपने राज्य झारखंड में भी कई ऐसे कॉलेज हैं जहां के प्लेसमेंट रेकॉर्ड्स की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है. झारखंड के धनबाद में स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IIT ISM), एक ऐसा कॉलेज है जो ना सिर्फ अपनी पढ़ाई बल्कि अपनी अन्य सुविधाओं के साथ साथ अपने प्लेसमेंट रेकॉर्ड्स के लिए भी खूब मशहूर है. चौकने वाली बात यहाँ ये है की IIT ISM में ना सिर्फ रूपीज़ बल्कि डौलर में भी प्लेसमेंट होता है. यानि की यहाँ देश के साथ विदेशी कॉम्पनियाँ भी प्लेसमेंट ड्राइव के तहत आती हैं और यहाँ का छात्रों का प्लेसमेंट करोड़ों तक में होता है. 

बात करें साल 2026 के शुरुआती प्लेसमेंट रेकॉर्ड्स की तो यहाँ प्लेसमेंट के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं. साथ ही इस बार कई नए रिकॉर्ड भी कायम हुए हैं जहां पिछले वर्ष सर्वाधिक 1.26 करोड़ रुपये का पैकेज केवल एक छात्र को मिला था. वहीं इस बार साल की शुरुआत में ही  मिनरल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के छात्र सौरभ शक्ति को यह पैकेज प्राप्त हुआ था. साथ ही इस बार ऑफ कैंपस अब तक का सर्वाधिक 1.5 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज तीन विद्यार्थियों को कंपनियों ने दिया है. इसके अलावा ऑन कैंपस बड़े पैकेज की बात करें तो इस वर्ष 80 लाख रुपये सालाना का पैकेज चार विद्यार्थियों को मिल चुका है. हालिया आकड़ों के मुताबिक अबतक 963 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 40 अधिक है. 

क्या है कॉलेज की खासियत 

हालांकि IIT ISM की पहचान केवल प्लेसमेंट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, रिसर्च सुविधाएं और इंडस्ट्री कनेक्शन इसे और भी खास बनाता है. अत्याधुनिक लैब, अनुभवी फैकल्टी और मजबूत एलुमनाई नेटवर्क छात्रों को बेहतरीन एक्सपोजर देता है.

करीब एक सदी पुराना यह संस्थान देश के खनन, ऊर्जा और इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है. इन्हीं कारणों से IIT ISM आज इंजीनियरिंग के छात्रों की पहली पसंद बन चुका है, जो अपने करियर को ऊंचाई देना चाहते हैं. हालांकि यहाँ एडमिशन मिलना काफी मुश्किल है, पर अगर यहां दाखिला मिल जाए, तो भविष्य में आपको अपने करियर की टेसनीऑन लेने की जरूरत नहीं है.

Tags:IIT ISMIIT ISM DhanbadIndia institue of science dhanbadjharkahnd top engineering collegejharkahnd best engineering collegetop 3 engineering collegetop 5 engineering collegetop 3 engineering college in jharkahndtop 5 engineering college in jharkahndtop college in jharkhandtop 5 college in jharkahndtop 3 college in jharkahnd

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.