✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का नीतीश सरकार और जदयू पर हमला, जानिए उन्होंने क्या कहा  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:32:13 AM

पटना(PATNA): नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ललन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि ललन सिंह खुद को बहुत ही ज्ञानी आदमी समझते हैं लेकिन एक बार वह इतने हताशा में चले गए थे कि नीतीश कुमार के अंतड़ी का दांत गिनने लगे थे. उस समय यह चर्चा थी कि नीतीश कुमार ने जान बूझकर ललन सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते थे कि ललन सिंह जितना उनके खिलाफ बोलेंगे, उनका वोट बैंक उतना ही मजबूत होगा. 2010 के चुनाव में ललन सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ माहौल बना रहे थे, लेकिन बाद में उनसे माफी मांगकर गले मिल गए.

“प्रशांत किशोर को जेडीयू ने भेजा यात्रा पर”

उन्होंने कहा कि ठीक वही काम आज जेडीयू के लोगों ने प्रशांत किशोर के साथ किया है. इन्हीं लोगों ने प्रशांत किशोर को यात्रा पर भेजा है और बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं. लेकिन, आने वाले समय में ये लोग फिर से प्रशांत किशोर को अपने साथ मिला लेंगे. यह और कुछ नहीं बल्कि जेडीयू की धूर्त राजनीति का एक हिस्सा मात्र है. प्रशांत किशोर के नाम पर ललन सिंह अपना अनुभव बता रहे हैं. जो खेल ललन सिंह ने पहले खेला है वही खेल अब प्रशांत किशोर से खेलवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के हर बच्चे के डीएनए में लोकतंत्र का जीन भरा हुआ है. वे अच्ची तरह से जानते हैं कि उनका कौन हितैषी है और कौन दुश्मन है.

बढ़ते अपराध पर बोला हमला

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने मनेर में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला. विजय सिन्हा ने कहा कि बालू और शराब माफिया को संरक्षण देने वाले लोगों के बिहार की सत्ता में बैठने के बाद उसका असर दिखने लगा है. पटना के मनेर से जो नरसंहार का सिलसिला शुरू हुआ है, वह रूकने वाला नहीं है. उन्होंने जनता राज पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार को भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के साथ मिलकर बहुत ही आनंद आ रहा है. नीतीश कुमार भय का वातावरण बनाकर बिहार को कहां ले जाना चाहते हैं, यह बिहार की जनता जानना चाहती है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.