✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी, दिया आखिरी वार्निंग

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:55:13 AM

मुंबई (TNP Desk) : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खाने के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ली है. उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलमान खान को धमकी देते हुए लिखा कि ये हमला सिर्फ एक ट्रेलर था और ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है. बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में है. 

अब गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी

अनमोल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत. हम अमन चाहते हैं. जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखरी वार्निंग है. इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी. अनमोल ने कहा कि तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप.

बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग

मुंबई स्थित बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की. गोली उनके घर पर लगी. हालांकि इस घटना में सलमान या उनके परिवार को कई नुकसान नहीं पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस के अनुसार मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं और भाग गए. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

पहले भी सलमान को मिल चुकी है धमकी

आपको बता दें कि अभिनेता सलमान खान को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है. पिछले साल मार्च में सलमान के ऑफिस में एक ईमेल आया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले पर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. अब इस घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जायेगा.

Tags:lawrence bishnoifiring outside salman khan housesalman khan house firinganmol bishnoi responsible salman khan house firinggippy grewal house firingsalman khan house firing anmol bishnoisalman khansalman khan firingsalman khan house firing cctv footagesalman khan house firing reasonlawrence bishnoi newsgangster lawrence bishnoisalman khan house outside firinglawrence bishnoi on salman khanlawrence bishnoi gangsalman khan house firing cctvSalman KhanBollywood

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.