✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना बीपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज, 70 वीं पीटी परीक्षा कैंसिल करने की कर रहे है मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:25:09 PM

पटना (PATNA): राजधानी पटना में पिछले 8 दिनों से धरना पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों के सब्र का इम्तिहान डगमगाने लगा है. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से सरकार कोई वार्ता नहीं हो रही है. उनकी मांगों को अनसुना किए जाने के बाद अभ्यर्थी आज बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

पुलिस ने अभ्यर्थियों को जानवरों की तरह पीटा

दरअसल, बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा को लेकर सियासत भी खूब हो रही है. कथित पेपर लीक के आरोप और हंगामे के बाद बीपीएससी ने पटना के बापू केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था और एक केंद्र पर फिर से परीक्षा लेने की बात कही थी. आगामी 4 जनवरी को बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र की रद्द हुई परीक्षा को फिर से आयोजित करने की जानकारी दी है, हालांकि अभ्यर्थियों का एक गुट पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 8 दिन से पटना के गर्दनीबाद में आमरण अनशन पर बैठा है. बीपीएससी अभ्यर्थियों के धैर्य ने आज जवाब दे दिया और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बीपीएससी दफ्तर पहुंचकर हंगामा करने लगे. अभ्यर्थियों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सख्त रूख अपनाते हुए उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को जानवरों की तरह पीटा.

 महिला अभ्यर्थियों पर भी लाठी बरसाने की खबर आई सामने

कहा जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं बख्शा और उनके ऊपर भी लाठियां बरसाईं. लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बीएससी अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा पप्पू यादव ने भी समर्थन दिया है उनके साथ धरना स्थल पर भी बैठे थे.

Tags:Bihar newsPatna newsPatna BPSC officeLathi charge on candidates in patnacancellation of 70th PT examBpsc 70th examNitish KumarPatna police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.