✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दिशोम गुरु को अंतिम नमन: नेमरा जाने के लिए 25km की सड़क बनकर तैयार, आज दशकर्म और कल होगा संस्कार भोज

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:01:17 AM

रामगढ़ (RAMGARH) : दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज यानि शुक्रवार को 11वां दिन है. ऐसे में गुरुजी के बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के श्राद्ध कर्म की सारी ज़िम्मेदारियाँ, सभी रस्मों-रिवाजों के साथ निभा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रतिदिन मुख्यमंत्री श्राद्धकर्म  परंपरागत तरीके से निभा रहे हैं. वहीं आज गुरुजी का दशकर्म है और कल यानि की 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा, जिसमें 5 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है.

ऐसे में गोला चौक से गुरुजी के घर तक करीब 25 किमी सड़क बनकर तैयार हो चुकी है, वहीं सड़क के दोनों ओर गुरुजी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं और सड़क के किनारे 4000 स्ट्रीट लाइटों के इंतजाम भी किए गए हैं. साथ ही बिजली गुल होने की स्थिति से निपटने के लिए 200 से अधिक जेनरेटर भी लगाए गए हैं.

मुख्यमंत्री के गांव नेमर में संस्कार भोज के लिए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किए गए हैं, जहां ओररमांझी से सिकिदरी होकर गोला जाने वाले रूट पर शनिवार सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक मालवाहक गाड़ियों की एंट्री पर रोक रहेगी. इसके अलावा सिल्ली और मुरी होकर गोला जाने वाली सड़क पर भी मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी.

संस्कार भोज के लिए अलग-अलग जगहों पर पांच बड़े पंडाल बनाए गए हैं. इन्हीं पंडालों में खाना बनाने की व्यवस्था होगी. दिशोंम गुरु शिबू सोरेन  के घर से लगभग 500 मीटर तक दो अप्रोच रोड भी बनाए गए हैं. बताते चले की बीते 5 अगस्त को इस सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी, ऐसे में इसे देखते हुए अप्रोच रोड बनाने का फैसला लिया गया है. इसके लिए पहाड़ों को काटकर सड़क बनाई जा रही है ताकि अगर जाम जैसी स्थिति बने तो गाड़ियों को इस रोड से आगे निकाला जा सके.

Tags:gurujiguruji shibu sorenshibu sorendishom gurudishom guru shibu sorenshibu soren shradh karmshibu soren sanskar bhojcm hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.