✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जमीन घोटाला: व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने तीसरी बार भेजा समन, 17 जुलाई को हाजिर होने का आदेश

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:15:22 AM

रांची (RANCHI) : सेना जमीन घोटाले मामले में व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने तीसरी बार समन भेजा है. इससे पहले ईडी ने विष्णु अग्रवाल से दो बार पूछताछ कर चुकी है. जिसके बाद ईडी अब तीसरी बार अग्रवाल से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि विष्णु अग्रवाल को 17 जुलाई को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस में हाजिर होने का निर्देश दिया है.

जमीन घोटाला मामले में 11 लोग जा चुके है जेल

बता दें कि झारखंड में जमीन घोटाले मामले में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. जमीन घोटाले में अबतक 11 लोगों को जेल भेजने के बाद भी ईडी की जांच रुकी नहीं है. ईडी को शक है कि इन सभी मोहरे के पीछे से खेल कोई और खेल रहा है. इस लिए विष्णु अग्रवाल से ईडी बार-बार पूछताछ कर रही है. जमीन घोटाला मामले में अब तक ईडी एक आईएएस, राजस्व कर्मचारी और छह जमीन दलाल को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के बाद ED उन्हें भी हिरासत में ले सकती है. विष्णु अग्रवाल पर कई जमीन के कब्जे का आरोप है. जिसमें ईडी कार्रवाई करने के मूड में है. यह भी बताया जा रहा है कि विष्णु अग्रवाल के सर पर झारखंड के बड़े नेता का हाथ है. जिसे ईडी बेनकाब करने की तैयारी में है.

काम की तलाश में बिहार से झारखंड आए थे विष्णु अग्रवाल

विष्णु अग्रवाल बिहार से झारखंड रोजगार की तलाश में आए थे. लेकिन यहां आने के बाद उनकी मुलाकात कई नेताओं और दलालों से हुई. जिसके बल बूते पर विष्णु अग्रवाल रांची के सबसे बड़े कारोबारी में शुमार हो गए. विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम, बाजरा मौजा, कांके न्यूक्लीयस मॉल की जमीन के साथ सेना की जमीन के कब्जे का आरोप है. इनसे ईडी इससे जुड़े सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश करेगी.

 

Tags:Land scamED summonsbusinessman Vishnu Agarwalfor the third timeed newsias chhavi ranjanvishnu agarwalईडी की कार्रवाईजमीन घोटालासेना चमीन घोटाला

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.