✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर कार्यकर्ताओं ने शुरू किया पूजा-पाठ, जल्द स्वस्थ होने की कर रहे कामना

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: April 2, 2025,
Updated: 11:10 PM

हाजीपुर(HAJIPUR): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई. डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली इलाज के लिए ले जाया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ यह खबर जैसे ही कार्यकर्ताओं के बीच फैली वैसे ही कार्यकर्ता मंदिर पहुंच गए और लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होने की कामना करने लगे. राजद सुप्रीमो के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ भी शुरू कर दिया है.

बता दें कि, हाजीपुर में राजद कार्यकर्ता केदार प्रसाद यादव द्वारा गांधी चौक स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा पाठ किया गया. इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. केदार प्रसाद यादव द्वारा बताया गया कि लालू प्रसाद यादव को आज शाम एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाकर उनका इलाज करवाया जाएगा. वहीं, कई कार्यकर्ता ऐसे भी हैं जो मंदिर में पहुंचकर लालू प्रसाद यादव के नाम पर पूजा पाठ भी कर रहे हैं और छाती पीट-पीट कर रो भी रहे हैं.

दरअसल, अचानक ब्लड शुगर बढ़ जाने से राजद सुप्रीमो की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद पटना में डॉक्टर से सलाह ली गई तो डॉक्टर ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी. वहीं, लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद भी वे लगातार राजनीति में सक्रिय रहे. कई कार्यकर्ताओं के यहां शादी समारोह सहित तमाम समारोह में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव अपने रथ पर सवार होकर पहुंच जाते थे. जिस से कार्यकर्ताओं में भी एनर्जी लौट गई थी. लेकिन आज अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद कार्यकर्ता भावुक हो गए हैं और लालू प्रसाद यादव के जल्द से जल्द स्वस्थ होकर लौटने की कामना कर रहे हैं.

Tags:बिहारबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगपटनापटना न्यूजहाजीपुरराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादवलालू यादव की बिगड़ी तबीयतपूजा-पाठदिल्लीBiharBihar Trending NewsBihar TrendingPatnaPatna NewsHajipurRJD supremo Lalu Prasad YadavLalu Yadav's health deterioratedPuja-PathDelhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.