✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Lalu Yadav Birthday: लालू यादव ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को दिया ये तीन संदेश, जश्न की तैयारी में पार्टी और परिवार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: June 11, 2025,
Updated: 10:56 AM

TNP DESK- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार की राजनीति के बड़े चेहरे लालू प्रसाद यादव ने अपना 78वां जन्मदिवस पारिवारिक और राजनीतिक उल्लास के साथ मनाया. देर रात उनके सरकारी आवास पर उनकी सांसद बेटी मीसा भारती और परिवार के बच्चों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया.

इस खास अवसर पर राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर (X) हैंडल से एक विशेष वीडियो जारी किया, जिसमें लालू यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए तीन प्रमुख काम करने की अपील की. राजद ने इस दिन को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिससे सामाजिक सौहार्द और सेवा का संदेश दिया जा सके.

कार्यकर्ताओं को लालू यादव का संदेश

राजद द्वारा जारी वीडियो संदेश में लालू यादव ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे तीन प्रमुख काम करें:

1. गरीबों को भोजन कराएँ।

2. बच्चों के बीच कपड़े और किताबें बाँटें।

3. समाज में सद्भावना और भाईचारे का वातावरण बनाएं।

प्रदेशभर में सेवा कार्य

लालू यादव के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए आज पूरे बिहार में राजद कार्यकर्ता नाथ भोज, कपड़ा वितरण, और शैक्षिक सामग्री वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. कई जिलों में बच्चों के बीच किताबें और कॉपियाँ बाँटी जा रही हैं, जबकि जरूरतमंदों को वस्त्र और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

लालू आवास पर जुटे कार्यकर्ता और नेता

पटना स्थित लालू यादव के आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं, नेताओं, सांसदों और विधायकों का तांता लगा हुआ है. पार्टी कार्यकर्ता हाथों में बधाई संदेश, पोस्टर और पुष्पगुच्छ लेकर अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने पहुँचे हैं. सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

राजनीतिक और पारिवारिक रंग में डूबा जश्न

परिवार के साथ बिताए गए निजी पलों की झलक भी सामने आई, जिसमें मीसा भारती और बच्चों के साथ लालू यादव केक काटते नजर आए. इस पारिवारिक तस्वीर ने समर्थकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा किया.

Tags:Bihar newsBihar trending newsLalu yadav birthdayLalu Yadav Birthday todayLalu yadav 78th birthdayRJDRJD partyLalu yadav birthday celebrationLalu yadav news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.