✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लालू यादव बने 12वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस दौरान लालू ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:24:33 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राजद का 12वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में खुला अधिवेशन के माध्यम से राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने इसकी घोषणा की. मौके पर आरजेडी के कई नेता मौजूद रहे.

इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के साथ बीजेपी नेताओं पर जोरदार हमला बोला. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहां कि देश ने 75 साल में एक चाय वाले को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया, लेकिन चाय वाले ने 8 साल में एमबीए पास, इंजीनियरिंग पास लड़कों को चाय बेचने के साथ पकौड़ा बेचने पर मजबूर कर दिया.

या तो आप समाजवाद के साथ रहें या भारतीय जनता पार्टी का साथ दें: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने क्षेत्रीय दलों के साथ अपने पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि या तो आप समाजवाद के साथ रहें या भारतीय जनता पार्टी का साथ दें. बीच में रहने से काम नहीं चलेगा. हमारी पार्टी जेपी, लोहिया, कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाली पार्टी है. कट्टरपंथ का एक ही काट है समाजवाद.

वहीं आरजेडी में बदलाव की शुरुआत दिखी. तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि कार्यकर्ता अपने स्वभाव में बदलाव लाए, तभी दलित और पिछड़ी जातियां आरजेडी से जुड़ेंगे. झुकने में कोई बुराई नहीं है. सबको समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी इज्जत देना होगा, तभी भाईचारा कायम होगा.

देश में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं : लालू यादव

वहीं 12वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है और कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं. इस सरकार में तानाशाही है. लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता जा रहा है. देशभर में आरएसएस का एजेंडा यह सरकार लागू कर रही है, इसको रोकने के लिए हमे एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है और मोदी सरकार को मुली की तरह उखाड़ फेंकना है. लालू यादव ने भी क्षेत्रीय दलों को आगाह करते हुए कहा कि सभी को कांग्रेस सहित एक मंच पर आना होगा. यदि कोई क्षेत्रीय दल एक मंच पर नहीं आता है और भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करता है तो उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.