☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लालू यादव बने दादा, तेजस्वी ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए जानिए क्या कहा

लालू यादव बने दादा, तेजस्वी ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए जानिए क्या कहा

पटना(PATNA): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं. उनकी धर्मपत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है. तेजस्वी यादव बहुत प्रसन्न हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने नवजात बच्ची के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि बहुत ही खुशी का पल आया है. ईश्वर ने आनंदित होकर उपहार भेजा है.

ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। pic.twitter.com/UCikoi3RkM

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 27, 2023

लालू परिवार में खुशी की लहर 

इस प्रकार राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर लक्ष्मी आई है. दोनों दादा और दादी बन गए हैं. राजद के प्रमुख नेताओं ने तेजस्वी यादव को पिता बनने पर बधाई दी है. वैसे देखें तो लालू यादव के परिवार में लक्ष्मी की अधिक प्रधानता रही है. बेटियों की संख्या अधिक रही है.लालू यादव के दो ही पुत्र हैं.सबसे बड़े तेज प्रताप और दूसरे तेजस्वी यादव. तेज प्रताप का विवाह के बाद विवाद शुरू हो गया. तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री बहुत ही सुधि महिला हैं. उनमें पारिवारिक संस्कार कूट- कूट कर भरा है. सोमवार की सुबह लालू राबड़ी परिवार में यह खुशखबरी आई है. तेजस्वी के पिता लालू यादव भी पोती के जन्म लेने पर खुश हैं. राबड़ी देवी भी खुशी से फूले नहीं समा रहीं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पुत्री रत्न की प्राप्ति पर तेजस्वी यादव को बधाई दी है. झारखंड के भी राजद नेता और कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं.

Published at:27 Mar 2023 10:34 AM (IST)
Tags:biharpatnatejaswi yadavlalu yadavLalu Yadav became grandfathertejaswi became fatherdeputy cm tejaswi yadavthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.