✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लालू यादव फिर से हुए राजनीति में ऐक्टिव, बीजेपी पर जमकर बोला हमला  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:07:33 PM

पटना(PATNA): लंबे समय बाद बिहार की राजनीति में एक्टिव हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव ने बीजेपी को दंगाई पार्टी बताते हुए कहा कि दंगाइयों के सामने हर पार्टी झुकी है, लेकिन मैं अब तक नहीं झुका. उन्होंने कहा कि अगर मैं उनके आगे झुक जाता तो शायद मुझे जेल नहीं जाना पड़ता. लेकिन इतना कुछ होने का बाद भी मैं अपनी बातों पर कायम रहा.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरएसएस, बीजेपी से हमारी पूराना दुश्मनी है. वे लोग हमें झूकाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैं नहीं झूका और ना झूकने वाला हूं. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं और इस बार 2024 में बीजेपी को धूल चटाकर रहेंगे.

“मेरी सरकार में सब लोग प्रेम और ख़ुशी से रहते थे”

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब मैं बिहार का मुख्यमंत्री था तो गरीबों के घर और झोपड़ियों में जाकर महिलाओं से पूछता था कि कुछ खाना बना है क्या? वे खाने में मुझे मकई की रोटी और सब्जी खिलाती थीं. ऐसा करने से अपनेपन का पता चलता है. मेरी सरकार में सब लोग प्रेम और ख़ुशी से रहते थे. उन्होंने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है तब से बीजेपी जंगलराज का रट लगा रही है. उनलोगों का मकसद सिर्फ सरकार को तोडना है. लेकिन हम बीजेपी को कोई मौका नहीं देंगे कि वे हमारी सरकार पर सवाल उठा सके.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.