टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आज दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने पर लालू प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर बड़ा हमला बोला. लालू ने कहा कि बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद अमित शाह पगला गए हैं. केंद्र से सत्ता जाने के डर से वे बिहार का दौरा कर रहे हैं और जंगलराज का राग अलाप रहे हैं. वहीं बीजेपी द्वारा नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर लालू ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट हैं और विपक्षी एकता को लेकर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कल सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे.