✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मणिपुर में JDU विधायक के पार्टी छोड़ने पर बोले ललन सिंह, बीजेपी धन बल का कर रही प्रयोग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:25:14 AM

पटना(PATNA): मणिपुर में जेडीयू को बड़ा झटका लग गया है. JDU पार्टी के पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जिससे जेडीयू में बीजेपी को लेकर काफी नाराजगी है. इस मामले को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में हमने बीजेपी को हरा कर सीट पर कब्जा किया था. अरुणाचल प्रदेश में 7 सीट पर और मणिपुर में छह सीट पर बीजेपी को हराकर जीत हासिल की थी. अरुणाचल प्रदेश में 2020 में जो हुआ वो गठबंधन धर्म निभा रहे थे. इसलिए पार्टी को तोड़ा गया था. मणिपुर में जो  विधायकों को तोड़ा गया वहां धन बल का प्रयोग हुआ. 

2024 में बीजेपी अपनी चिंता करे

ललन सिहं बोले, प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार और सदाचार की परिभाषा बदल रहे हैं. प्रधानमंत्री धनबल का प्रयोग कर रहे हैं तो वह सदाचार है. विपक्षी पार्टी अगर एक मंच पर आ रही है तो भ्रष्टाचार है. अगर दागी लोग  बीजेपी में चले जाएं तो वह साफ-सुथरे और धुले हुए हो जाते हैं. 2023 में जदयू राष्ट्रीय पार्टी बनेगी. बीजेपी इसे रोकने के लिए कितनी भी कोशिश कर ले, बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कहीं से कोई टूट होने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जदयू की चिंता छोड़ दे  2024 में अपनी चिंता करे. 

यह भी पढ़ें:

सीएम नीतीश को बड़ा झटका, मणिपुर में JDU के पांच विधायक बीजेपी में शामिल

बिहार के नस नस में है राजनीति

ललन सिहं बोले, जदयू का यह प्रयास है कि सभी दलों को एक मंच पर लाया जाए और एक साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चाबंदी हो. उन्होंने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश दिल्ली में जो सरकार बदलने का प्रयास कर रही है उसका असर देश में दिख रहा है. जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी. इस तरह की कार्यवाही बता रही है कि बीजेपी बौखलाहट में है और उसके नेता घबराए हुए हैं. 2024 को लेकर बिहार के नस नस में राजनीति भरी हुई है. इसीलिए बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कहीं से कोई टूट होने वाला नहीं है

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.