✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बोले ललन सिंह, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कहीं भी दिखाई नहीं देगी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:40:26 PM

पटना(PATNA): JDU का जागरूकता एवं सतर्कता मार्च समाप्त होने के बाद  राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कहीं भी दिखाई नहीं देगी. उन्होंने कहा कि बिहार की 40 सीटों पर उनकी ही जीत होगी.  वहीं ललन सिंह ने कहा आज देश में जो  मूल समस्या है वह है महंगाई और बेरोजगारी. अनाज का दाम बढ़ गया, पेट्रोल का दाम बढ़ गया. खाद्यान्न पर जीएसटी लगाया जा रहा है. लेकिन बीजेपी इस पर चर्चा नहीं कर रही है. 

पीएम मोदी पर साधा निशाना 

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में वादा किया था कि प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, लेकिन रोजगार देने की बात तो छोड़ दीजिए केंद्र सरकार के जो स्वीकृत पद हैं उन पदों को भी धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है और घटाया जा रहा है. आउटसोर्स करके देश के पूंजीपतियों के हवाले सारी नौकरियां दी जा रही हैं. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने वादा किया था 2014 में प्रत्येक परिवार के घर में 15-15 लाख रुपए पहुंच जाएगा लेकिन आज तक 15 रुपया भी नहीं पहुंचा. 

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही

उन्होंने कहा कि देश का शासक कहता है हम जुमलेबाजी करते हैं, देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा. देश के लोगों का ध्यान उधर से भटक जाए इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. बिहार में भी आए थे 23 तारीख को और कहा पूर्णिया का हवाई अड्डा बन कर तैयार हो गया लेकिन कहां बन गया हवाई अड्डा जरा बताइए. वहीं सांसद रविशंकर प्रसाद पर जोरदार हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा रविशंकर प्रसाद की नौकरी छीन गई है. आजकल बेचारे बेरोजगार हैं. कोशिश में लगे हुए हैं कि फिर से रोजगार मिल जाए इसलिए बयान बाजी कर रहे हैं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.