✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: सैलरी बढ़ाने को लेकर नोएडा में बवाल!मजदूरों ने पुलिस जीप को पलटी, आगजनी और पथराव

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 12:26:34 PM

नोएडा(NOAIDA): वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया है.सोमवार  सुबह बड़ी संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली. खासकर फेज-2 इलाके में स्थिति ज्यादा तनावपूर्ण हो गई, जहां गुस्साए मजदूरों ने पुलिस की एक जीप में तोड़फोड़ कर दी.

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को पलट दिया और उसमें आग लगा दी. इसके अलावा कई जगहों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. पिछले कुछ दिनों से जारी इस आंदोलन के बीच रविवार को प्रशासन और मजदूरों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें कई मांगें मान ली गई थीं. इनमें तय तारीख पर वेतन भुगतान, ओवरटाइम का पैसा और फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसी बातें शामिल थीं. इसके बावजूद मजदूरों का फिर से सड़कों पर उतरना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है.

स्थिति को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जगह-जगह सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके.

बताया जा रहा है कि इससे पहले शनिवार को भी फेज-2, फेज-3 और ईकोटेक-3 क्षेत्रों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. पुलिस की कार्रवाई में कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है, लेकिन मजदूरों का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा.

 

Tags:Noida workers protestNoida labor protestnaidahangamaWorkers demand salary hikeLabor unrest Noida newsNoida police vehicle vandalism protestpolice protestnoida hungamaThe Workers' MovementpradarshanNoidaDelhi NCRDelhi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.