✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या राजद को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष? जानिए किन नामों पर हो रही चर्चा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:14:12 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): एक तरफ दिल्ली में दो दिनों से पार्टी की तरफ से महाजुटान किया गया है और दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल में अंदरूनी कलह भी चल रही है. इस हालिया संकट के बीच आज एक बड़ा फैसला हो सकता है. राष्ट्रीय जनता दल के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी और उनके इस्तीफे की पेशकश के बाद अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी जगदा बाबू को ज्यादा भाव देने के मूड में नहीं हैं. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर खुला अधिवेशन तक से अपनी दूरी बना चुके जगदानंद सिंह की वजह से राष्ट्रीय जनता दल की काफी किरकिरी हो चुकी है. लालू और तेजस्वी जगदा बाबू के इस रवैया से अब खासे नाराज हैं और यही वजह है कि जगदानंद सिंह का विकल्प अब खोज लिया गया है.

नए अध्यक्ष को लेकर ले लिया गया अंतिम फैसला!

अपने बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय तक नहीं गए हैं. दिल्ली में बैठक से भी उन्होंने दूरी बनाए रखी. पहले यह माना जा रहा था कि जगदा बाबू को लालू यादव और तेजस्वी यादव मनाने का प्रयास करेंगे, लेकिन नीतीश कुमार के सामने लालू और तेजस्वी ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और जगदा बाबू के विकल्प को तलाशना शुरू कर दिया. आरजेडी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो पार्टी की तरफ से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लालू और तेजस्वी ने अंतिम फैसला भी कर लिया है. पिछले कुछ दिनों से जिन नामों की चर्चा होती रही, उनमें अब्दुल बारी सिद्दीकी के अलावे शिवचंद्र राम और उदय नारायण चौधरी के नाम की भी चर्चा हुई. लेकिन अब देखना होगा कि अंतिम तौर पर किसके नाम की घोषणा लालू करते हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.