✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कुंभ स्पेशल: श्रद्धालुओं पर फूल की करें बारिश , इस्लाम मोहब्बत का देता है पैगाम, बरेली से हुआ ऐलान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:18:08 PM

टीएनपीडेस्क(TNPDESK):  प्रयागराज में महा कुंभ की शुरुआत हो गई. पहले दिन ही एक करोड़ के करीब श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है. अब मकर संक्रांति के दिन रिकार्ड श्रद्धालु स्नान करेंगे. इसे लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है.इस बीच अब बरेली से मुसलमानो के लिए फरमान जारी हुआ है. ऑल इंडिया मुसलिम जमात की ओर से अपील की गई. जिस भी मुसलिम इलाके से साधु या श्रद्धालु गुजरते है वहाँ उनकी सेवा कीजिए. सभी पर फूल की बारिश से स्वागत कीजिए. इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है.

दरअसल कुंभ के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह के विवाद देखने को मिले. कोई कुंभ में मुसलमानों  को बैन करने की मांग कर रहा है तो कोई कुंभ जिस जगह हो रहा है उसे वक्फ बोर्ड की जमीन बता कर बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन अब एक बात साफ है देश में मोहब्बत पसंद लोगों की संख्या अधिक है. यहाँ सभी पर्व त्योहार मिल कर ही मनाया जाता है.

अब इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बरेली से ऐलान किया है. महा कुंभ को लेकर कई बाते कही. जिसमें उन्होंने देश के मुसलमानों से अपील किया है कि जिस भी रास्ते से श्रद्धालु जाते है. उस रास्ते पर उनका स्वागत कीजिए. सभी पर फूल की बारिश कर उनके इस सफर को यादगार बनाए. इस्लाम शांति और मोहब्बत का पैगाम देता है. अपने पैगंबर के बताए रास्ते को अपना कर सभी को गले लगाना सीखे. मौलाना ने कहा कि प्रयागराज में कुंभ मेला लगा है.

देश और विदेश से करोड़ों लोग पहुँच कर स्नान कर रहे है. इस बीच सभी का सहयोग करने की जरूरत है. इस्लाम भाई चारा और मोहब्बत का धर्म है. हमारें पैगंबर ने जो शिक्षा दी है उसे अपनाने की जरूरत है. आखिर में मौलाना ने यूपी के सीएम की भी तारीफ किया है. बधाई देते हुए कहा कि किसी एक जगह करोड़ों लोगों के इंतजाम करना मामूली नहीं है. लेकिन योगी ने सबसे बेहतर इंतजाम कर दिखाया है.                           

 

Tags:maha kumbh mela 2025maha kumbh 2025prayagraj kumbh 2025kumbh melakumbh 2025maha kumbhprayagraj kumbh mela 2025kumbh mela 2025maha kumbh melalive newshindi newsup newsmaha kumbh latest newskumbh mela prayagrajmaha kumbh newslatest newstop newsmaha kumbh news in hindimaha kumbh hindi newsprayagraj kumbh melabreaking newskumbhprayagraj maha kumbh mela 2025kumbh mela 2025 prayagrajtoday newsmaha kumbh news livebareilly newsbareli newsnewsabp news livebareilly latest newslive news hindihindi news livenews in hindibareilly news in hindiup latest newsbareilly crime newslatest hindi newsbareilly accident newsbreaking hindi newsbareily newsthe leader hindi newsindia newsuttar pradesh newslatest bareilly news in hindilive abp newspolitics newselection news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.