✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Kolkata Gangrape: सांस नहीं ले पा रही थी पीड़िता तो आरोपियों ने दिया इनहेलर, फिर किया गैंगरेप, जानिए दिल दहलाने वाले खुलासे

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: July 2, 2025,
Updated: 12:41 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : 25 जून को हुए कोलकाता लॉ कॉलेज गैंग रेप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. अब इस गैंगरेप कांड में कई अहम दिल दहलाने वाले खुलासे हो रहे है. पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया है कि गैंगरेप से पहले उसे घबराहट का दौरा पड़ा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. उसने अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा ने अपने साथी जैब अहमद से इनहेलर लाने को कहा. सरकारी वकील ने अदालत में खुलासा किया कि इनहेलर पीड़िता की मदद करने के लिए नहीं, बल्कि उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसे फिर से प्रताड़ित करने के लिए लाया गया था. इनहेलर लेने के बाद पीड़िता को थोड़ी राहत महसूस हुई और उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुख्य द्वार बंद होने के कारण वह असफल रही.

इधर पुलिस ने फार्मेसी मालिक का बयान भी दर्ज किया है. उसके मुताबिक, जैब ने पहले कम पैसे देने की कोशिश की, लेकिन जब फार्मेसी ने ऐसा करने से मना कर दिया तो पूरी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई. यह पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके साथ हुई हैवानियत के दौरान वह आरोपियों से अस्पताल जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी.

पुलिस ने मनोजीत के मोबाइल फोन कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें पता चला कि घटना के अगले दिन सुबह उसने कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. नयना चटर्जी से बात की थी. पुलिस वाइस प्रिंसिपल से दो बार पूछताछ कर चुकी है और इस बातचीत का मकसद जानने की कोशिश कर रही है. इस खुलासे से मामले में कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

मनोजीत मिश्रा साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और टीएमसी छात्र संघ के पदाधिकारी हैं. वह 'हिस्ट्रीशीटर' रहा है. उसके खिलाफ कोलकाता के कालीघाट, कस्बा, अलीपुर, हरिदेवपुर और टॉलीगंज पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें 2019 में कॉलेज में छात्रा के कपड़े फाड़ने, 2020 में चोरी, 2022 में छेड़छाड़ और 2024 में सुरक्षा गार्ड पर हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पूर्व छात्रा ने कहा कि मनोजीत कॉलेज में सभी के लिए डर का कारण था. उसने कई छात्राओं को परेशान किया, उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया. एक अन्य छात्रा ने मीडिया को बताया कि दो साल पहले कॉलेज ट्रिप के दौरान मनोजीत ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को धमकाया. कम से कम 15 छात्राओं के साथ उसकी हरकतों की शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Tags:kolkata gang rape updatesgang rape kolkata updatekolkata gang rape case updateskolkata gangrapekolkata gang rape case updates"kolkata rape case updatekolkata gangrape casegangrape in kolkatakolkata gangrape victimkolkata case updategangraped in kolkatakolkata student gangrapekolkata gangrape survivor statementkolkata gangrape case breakingkolkata law student gangrapekolkata law college gangrapelaw college gangrape kolkatalaw student gangrape kolkatakolkata gang-rapelaw college gangrape kolkatakolkata law college gang-rapekolkata law college gang rapestudent gang-raped at kolkata law collegekolkata law college gang rape livekolkata law college girl gang rapedkolkata law college guard on gang rapetmc on kolkata law college gang rape casekolkata law college rapekolkata law college student gang rapelaw college student gangraped in south kolkata kasbalaw college gangrapekolkata law college rape casekolkata law college rape casekolkata law collegekolkata law college gang rape casekolkata law college casekolkata law college case bengalikolkata law college student rape casetmc on kolkata law college casesouth kolkata law college casekolkata law college student casekolkata law college gang rape news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.