✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस: आरोपी दोषी करार, 20 को होगा सजा का एलान, फांसी देने की उठ रही मांग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:00:34 AM

टीएनपी डेस्क: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर करने के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी करार दिया है. आरोपी को कौरत सोमवार 20 जनवरी को सजा सुनाएगी. 9 अगस्त को घटित इस घटना के 162 दिन बाद आज 18 जनवरी को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. जस्टिस अनिर्बान दास ने कहा कि सजा का ऐलान 20 जनवरी को किया जाएगा. वहीं, कोर्ट की सुनवाई के दौरान पीड़िता ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता भी मौजूद थे.

वहीं, कोर्ट के फैसले के बाद आरोपी संजय का कहना है कि, उसने ऐसा कुछ नहीं किया है. उसे झूठे मामले में फंसाया गया है. जो इस मामले में शामिल हैं, उन्हें छोड़ा जा रहा है. बता दें कि, 8-9 अगस्त 2024 की रात आरजी कर हॉस्पिटल के ट्रेनी डॉक्टर का रेप कर मर्डर किया गया था. अस्पताल के सेमीनार हॉल में डॉक्टर की लाश 9 अगस्त को मिली थी. जिसके बाद मामले की जांच कर रही पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

इस मामले को कलकत्ता हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच के लिए सौंप दिया था. जिसके बाद मामले की जांच कर रही CBI द्वारा सारे सबूत नष्ट करने के कथित प्रयासों के लिए हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के अधिकारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में घोष और मंडल को जमानत पर रिहा कर दिया गया. वहीं, CBI ने इस मामले में कोर्ट से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Tags:Kolkata Doctor Rape CaseKolkata Rape & Murder HorrorRG Kar HospitalRG KarRG Kar Rape Murder CaseWEST BENGALsnjay roysnjay roy found guiltyRG Kar rape case verdictRG Kar rape case verdict liveCourt to pronounce Sanjay Roy's sentence on January 20Kolkata Rape Murder CaseSealdah Courtकोलकाताआरजी कर रेप केससंजय रॉय दोषीसंजय रॉयकोलकाता रेप केसकोलकाता मर्डर रेप मामलाRG Kar Hospital CaseRG Kar Hospital Case HearingRG Kar Hospital Case Hearing updatesrg kar hospital latest newswho is sanjay royr g kar hospitalrg kar hospital case verdictrg kar hospitalrg kar hospital news todayrg kar hospital caser g kar hospital casekolkata medical hospitalr g kar hospital newsrg kar hospital case in supreme courtkolkata hospital newsrg kar medical college and hospitalkolkata hospital caserg kar hospital updatesrg kar hospital rape and murder caseआरजी कर अस्पतालआरजी कर अस्पताल मामले का फैसलाआरजी कर अस्पतालआरजी कर अस्पताल समाचार आजआरजी कर अस्पताल मामलाकोलकाता मेडिकल अस्पतालआरजी कर अस्पताल समाचारसुप्रीम कोर्ट में आरजी कर अस्पताल मामलाकोलकाता अस्पताल समाचारआरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालकोलकाता अस्पताल मामलाआरजी कर अस्पताल अपडेटआरजी कर अस्पताल बलात्कार और हत्या मामला

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.