✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जानिए भाई दूज के लिए कल का दिन क्यों है खास, भाई को तिलक लगाने का क्या है शुभ मुहूर्त

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:27:41 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देशभर में कल यानी 15 नवंबर को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा. कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है. ऐसे में कई जगह पर आज भी इसे मनाया गया है यानी 14 और 15 नवंबर दोनों दिन इसकी तिथि पड़ी है. द्वितीया तिथि के हिसाब से इसे आज बनाया जा रहा है. वही ऊर्जा तिथि के हिसाब से कल इस मनाया जाएगा. इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. कहते हैं कि जो भाई इस दिन बहन से तिलक करता है उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती. इस दिन सभी बहने चौक बनाकर पूजा अर्चना करती है और फिर अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है. यह हर साल दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद आता है. 

तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 

जो भी लोग कल भाई दूज मना रहे हैं उनके लिए यह जानना काफी जरूरी है कि कौन सा समय तिलक लगाने के लिए शुभ मुहूर्त है. तो ऐसे में हम आपको बता दें कि राहुकाल दोपहर 12:03 से लेकर 1:24 मिनट तक रहेगा. ऐसे में सबसे शुभ मुहूर्त है वह सुबह के 6:44 से लेकर 9:24 बजे तक है. इस समय के बीच आप अपने भाई को तिलक लगाकर इस त्यौहार को मना सकते हैं. वही साथ में 15 नवंबर को बुधवार पड़ रहा है ऐसे में यह और भी शुभ माना जाएगा.

बहन के लिए लंबी उम्र की कामनाएं

इसे रक्षाबंधन की तरह ही मनाया जाता है इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामनाएं करती हैं. वहीं तिलक लगाकर उनकी पूजा करते हैं दिवाली के बाद इस दिन को लेकर बहनों को काफी इंतजार रहता है और उनमें काफी उमंग देखने को मिलता है.

जानिए कल को लेकर स्पेशल महत्व 

भाई दूज के लिए 15 नवंबर का दिन ज्यादा खास इसलिए माना जा रहा है कि इस दिन बुधवार है और बुधवार के दिन शुक्रमा योग में भाई दूज का पर्व पड़ने से इसका विशेष महत्व होता है इसकी एक अलग मानता है कहा जाता है कि इस दिन शनि देव और यह की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है वही यमुना नदी में नहाने से आरोग्यता प्राप्त होती है इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने की भी विशेष मानता है

Tags:Bhai DoojTRENDINGbhai doojbhai dooj 2023the news posttrending

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.