✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जानिए कौन होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:25:38 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस यूयू ललित के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. जस्टिस रमना 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. 27 अगस्त को शपथ लेने वाले जस्टिस ललित का चीफ जस्टिस के रूप में कार्यकाल 8 नवंबर तक होगा. जस्टिस ललित इस समय सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं.

विधि मंत्रालय ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने का आग्रह किया था. जस्टिस ललित का जन्म 9 नवंबर 1957 में हुआ था.जून 1983 से उन्होंने वकालत शुरू की थी.वह 1985 तक बांबे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने के बाद जनवरी 1986 में दिल्ली शिफ्ट हो गए.अप्रैल 2004 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट का दर्ज दिया गया. 2जी के मामले में वे सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्युटर नियुक्त किए गए थे. उन्हें 13 अगस्त 2014 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.