✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री चुनाव जीतने के बाद उनके ससुर इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने क्या कहा, जानिए  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:37:45 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. ऋषि सुनक इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं. इस मौके पर नारायण मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर अपनी पहली टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं.

42 वर्षीय सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री की दौड़ जीत ली. अब वह ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. मूर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ऋषि को बधाई. हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं. हमें विश्वास है कि वह यूनाइटेड किंगडम के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.

MBA के दौरान अक्षता से हुई मुलाकात

एक फार्मासिस्ट मां और डॉक्टर पिता के बेटे, सुनक की शिक्षा इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध स्कूलों में से एक विनचेस्टर और फिर ऑक्सफोर्ड में हुई है. उन्होंने गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक में तीन साल बिताए और बाद में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड से एमबीए किया, जहां उनकी मुलाकात इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई थी. उन्होंने 2009 में अक्षता से शादी की और दंपति की दो बेटियां, कृष्णा और अनुष्का हैं.

 

Tags:rishi sunak to become britain’s next prime ministerrishi sunakboris johnsonliz trussrishi sunak speechrishi sunak and liz trussrishi sunak prime ministerrishi sunak vs liz trussprime ministersumantv telugusumantv telugu updateswho is rishi sunakrishi sunak newsrishi sunak latest newsrishi sunak interviewrishi sunak pmrishi sunak wiferishi sunak uk fmrishi sunak oathrishi sunak may be next pm of britainrishi sunak video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.