✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जानिए दुनिया के सबसे पहले घड़ी के मिलने की कहानी, 400 से ज्यादा है इसकी कीमत

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:40:37 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आजकल मार्केट में ऐसी-ऐसी घड़ियां बन कर आ गई हैं जो ना केवल आपको समय बताती है बल्कि उनमें कई सारे फंक्शन जुड़ गए है. नार्मल वॉच से लेकर स्मार्ट वॉच तक लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. अभी के समय में वक्त का पता लगाना काफी आसान है मगर शुरू में ये इतना आसान नहीं था. क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे पहली घड़ी कैसी थी. कैसे घड़ी की शुरुआत हुई? तब घड़ी किस प्रकार से दिखती थी और उसे लोग कैसे इस्तेमाल करते थे. इसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं तो आइए आपको बताएं कि दुनिया की सबसे पहली खड़ी कैसे कब शुरू हुई. 

दुनिया की सबसे पहली घड़ी 

दुनिया की पहली घड़ी को लगभग 500 साल से भी पहले बनाया गया था. इस पहली घड़ी का नाम पोमैंडर वॉच ऑफ 1505 (वॉच 1505) है. इसे जर्मन के एक आविष्कारक पीटर इंग्लैंड ने बनाया था. पीटर को ही दुनिया की पहली घड़ी का निर्माता कहा जाता है. इस घड़ी का डिजाइन काफी अलग था. यह एक सेब के आकार की थी. सबसे खास बात तो ये हैं कि इसे कैसे पाया गया और फिर इसकी पहचान कैसे हुई. जिससे पता चला कि यह दुनिया की पहली घड़ी है.

ऐसे मिली ये घड़ी

1986 में एक शख्स ने लंदन के कबाड़ी मार्केट से इस घड़ी सिर्फ 10 पाउंड यानी करीब 1000 रुपये में खरीदा था. उस शख्स को नहीं पता था कि यह दुनिया की पहली घड़ी है. शख्स ने कुछ सालों तक घड़ी को उसने अपने पास रखा और फिर साल 2002 में इसे किसी अन्य शख्स को बेच दिया. खरीदने वाले शख्स को भी घड़ी की खासियत नहीं पता थी. फिर घड़ी किसी अन्य के पास गई. कई लोगों से गुजरकर घड़ी एक शोध करने वाले एक युवक के पास पहुंची. युवक ने पाया कि यह तो दुनिया की पहली घड़ी है. घड़ी पर इसे बनाने का साल और बनाने वाले का नाम लिखा हुआ था. 

पोमैंडर वॉच ऑफ 1505 की कीमत 

ऐसा अनुमान लगाया गया कि यह पीटर की पर्सनल घड़ी थी. ये वही घड़ी है जिसका पिटेर इस्तेमाल किया करते थे. यह पोमैंडर वॉच ऑफ 1505 को कॉपर और सोने से बनाया गया है. जब बात इस घड़ी की कीमत की आई तो बताया गया कि इस घड़ी की कीमत लगभग  400 करोड़ से 700 करोड़ रुपये है. साल 2014 में अमेरिका को एक पत्रिका ने इस घड़ी की कीमत को लगभग 415 करोड़ से 661 करोड़ के बीच बताया था.

Tags:world's first watchpriceTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.