✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

माता वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे किंग खान, जानिए वजह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:49:46 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड स्टार किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं. पिछले 2 दिसंबर को मक्का भी गए. वहां उन्होंने दुआ की. 4 साल के बाद एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर उतरने वाले शाहरुख खान इन दिनों ऊपर वाले पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं. खुदा से भी दुआ मांग रहे कि उनकी फिल्म हिट हो.ताजा वीडियो उनका माता वैष्णो देवी के दरबार का है.

वैष्णो देवी दरबार में मत्था टेकने गए किंग खान अपनी पहचान छुपाने का पूरा प्रयास कर रहे थे. लेकिन उनके आगे पीछे सिक्योरिटी कवर थे. सीसीटीवी में आई वीडियो के माध्यम से उनके यहां आने की पुष्टि हुई है. मालूम हो कि अगले महीने यानी जनवरी में उनकी बेहद मच अवेटेड फिल्म 'पठान' रिलीज हो रही है. पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड की फिल्मों के बहिष्कार का ट्रेंड जला हुआ है. इसको लेकर शाहरुख खान संभवतः बहुत सतर्क है. उन्हें अपनी फिल्म पठान से काफी उम्मीदें हैं. इसलिए वे मंदिर और मस्जिद जाकर लोगों में एक संदेश देना चाहते हैं कि वह किसी भी तरह के पूर्वाग्रह से ऊपर हैं.

Tags:king khanMata Vaishno DeviKing Khan reached the court of Mata Vaishno Devi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.