✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नए साल में लालू यादव के घर गूंजेगी किलकारी! तेजस्वी की पत्नी राजश्री बनने वाली हैं मां 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:18:27 AM

पटना(PATNA): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही दादा बनने वाले हैं. इनके घर नए साल में एक नई खुशियां आने वाली है. दरअसल, एक मिडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मां बनने वाली हैं. इन दिनों राजश्री दिल्ली में डॉक्टर की देखरेख में हैं. फ़रवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआती  दिनों में यह नई सूचना सुनने को मिल सकती है. 

लालू के घर में आनेवाली हैं खुशियां 

गौरतलब हो कि तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी. दोनों ने दिल्ली में अपनी शादी रचाई थी. बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव को अपना लेडी लक मानते हैं. पत्नी के आने के बाद से उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई. शादी के कुछ ही महीने बाद तेजस्वी यादव विपक्ष से सरकार में आ गए थे और उन्हें नेता प्रतिपक्ष से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई. बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी के बाद आरजेडी में खुशियों की एंट्री होने लगी. कुछ दिनों पहले इन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाया था. हालंकि, इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहे क्योंकि तेजस्वी अपने मां और बहन के साथ पापा लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट करवा रहें थे. 

Tags:bihar newspatna newslalu yadav will become grandfatherTejashwi's wife Rajshree is pregnanttejaswi yadavlalu prasad yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.