✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कावेरी रेस्टोरेंट के मैनेजर और स्टाफ पर ग्राहकों के साथ मारपीट का आरोप, बचाव करने पहुंची पुलिस

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:07:07 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगा है. घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, तीनों ग्राहक देर रात कावेरी रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे. पहले तीनों ने थाली का ऑर्डर दिया, लेकिन थाली न होने के कारण उनका ऑर्डर नहीं लिया गया. इसके बाद वेटर ने कहा कि सारा सामान खत्म हो गया है, बस कुछ ही चीजें बची हैं. इस पर ग्राहक हंगामा करने लगा और उससे ईमेल आईडी बताने को कहा गया, जिस पर शिकायत की जा सके. यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और फिर तीनों ने ग्राहकों की पिटाई शुरू कर दी.

इतना ही नहीं, पेट्रोलिंग गाड़ी में पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी उनकी हाथापाई हो गई. पुलिस के रोकने के बावजूद कावेरी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने ग्राहकों को बेल्ट और बेसबॉल के डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. मामला बढ़ता देख लालपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और तीनों ग्राहकों को अपनी हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि तीनों ग्राहक नशे में थे. पुलिस ने तीनों की मेडिकल जांच भी करवाई है.

 

Tags:Kaveri restaurantmanager and stafff assaulting customerspoliceranchi policeranchi newsranchi crime newsranchi breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.