✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कटिहार : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव, एक व्यक्ति की मौ'त  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:51:02 AM

कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार में गोलियों की तड़तड़ाहट से एक गांव के लोग सहम गए. मामला बारसोई अनुमंडल के आजमनगर प्रखंड थाना क्षेत्र के केलाबारी पंचायत अंतर्गत ढेना बागछल्ला गांव का है. जहां स्थित गोसाईं पारा काली मंदिर के सामने गोली की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया. गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क किनारे तड़प रहा था. करीब पहुंचने पर व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय मेघनाथ यादव, पिता स्वर्गीय डोमान यादव के रूप में हुई. तभी ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना आजमनगर पुलिस को देते हुए घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर लाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल मेघनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें:

प्रशासन के दावे खोखले, भक्तों को नाले के पानी में चलकर करने पड़ रहे हैं भगवान के दर्शन

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि वे काली मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे. इसी क्रम में घात लगाए बैठे अपराधियों ने अंधाधुंध गोली चलाई जिससे मेघनाथ शर्मा के पेट में गोली लगी. वहीं आजमनगर पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में ले कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रेमनाथ राम, आजमनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, सालमारी ओपी अध्यक्ष नवनीत कुमार नमन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना से संबंधित जानकारियां जुटाने में लगे हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.